राजनीति

Image Alt Text

नेता प्रतिपक्ष ने जतायी विधायकों की खरीद की आशंका, मंत्री बोले चुनाव से पहले स्वीकारी हार

राजनीति

भोपाल। मप्र की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मप्र में विधायकों की खरीद-फरोख्त की आंशका जताई है। जबकि मप्र के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही हार स्वीकार कर ली है। नेता प्रतिपक्ष पराजय को जस्टिफाई कर रहे हैं। 

उमंग सिंघार ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में दतिया मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि राजेन्द्र भारती की लड़ाई कांग्रेस की लड़ाई है और उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। ‘हॉर्स ट्रेडिंग’ की आशंका जताते हुए उन्होंने कांग्रेस के एकजुट रहने का भी दावा किया और कहा कि सभी विधायक अधिकृत उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। जवाब में मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जब हार सामने दिख रही हो, तो उसे जस्टिफाई करने के लिए कोई न कोई रास्ते ढूंढने ही पड़ते हैं। तीसरी सीट पर उम्मीदवार उतारने के सवाल पर श्री सिंह ने कहा कि यह निर्णय पार्टी करेगी। पार्टी स्तर पर फैसला होगा और योग्य निर्णय लिया जाएगा। अभी इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

खरीदी टलने से खराब हो रही फसलें 

उमंग सिंघार ने  गेहूं खरीदी पर कहा कि राज्य में गेहूं खरीदी की तारीखें बार-बार बदली जा रही हैं, मार्च से शुरू होकर अब 9 अप्रैल तक टाल दी गई हैं। इस बीच बारिश से फसल खराब हो रही है, लेकिन सरकार केवल दावे कर रही है। उनके मुताबिक किसान लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं और कांग्रेस उनकी आवाज उठा रही है। उन्होंने भाजपा से जुड़े किसान संगठनों और आरएसएस की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।