Breaking News:
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची
राजधानी
भोपाल। राज्य शासन, गृह विभाग ने देर रात करीब 1.30 बजे भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए। इनमें विशेष पुलिस महानिदेशक से लेकर सीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस सूची में जहां कई ऐसे अधिकारी बदले गए हैं, जिन्हें एक ही पद व स्थान पर लम्बा समय हो गया था। लेकिन अच्छा प्रदर्शन करने वालों को इनाम भी दिया गया है, वहीं खराब प्रदर्शन पर मुख्यालय में पदस्थापना को सजा के रूप में देखा जा रहा है।
स्थानांतरण सूची में रवि कुमार गुप्ता को स्पेशल डीजी, रेल, भोपाल के पद से हटाकर स्पेशल डीजी प्रशिक्षण के साथ निदेशक पुलिस अकादमी, भौरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार राजाबाबू सिंह को एडीजी प्रशिक्षण से हटाकर एडीजी रेल बनाया गया है।राजाबाबू सिंह का हाल में एक वीडयो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्वयं की जान को खतरा बताया था। इसी साल मार्च में अज्ञात युवकों द्वारा उन्हें घर पहुंचकर धमकाने की बात कही थी। इसी प्रकार एडीजी डीपी गुप्ता से शिकायत और मानव अधिकार शाखाएं छीनी गई हैं। माना जा रहा है कि परिवहन आयुक्त के पद पर रहते अवैध वसूली की शिकायतों को लेकर पुलिस की अपराध शाखा में उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण प्रभावित न हो, इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया गया है। राज्यपाल के परिसहाय नरेन्द्र रावत के स्थान पर उज्जैन में पदस्थ सीएसपी राहुल देशमुख-होंगे।
यह अधिकारी मुख्यालय हुए अटैच
10 आईपीएस अधिकारियों को मैदानी पदस्थाना से हटाकर पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। हालांकि जल्द ही इनमें से कुछ अधिकारियों को मैदानी पदस्थापना मिल सकती है। मुख्यालय अटैच अधिकारियों में अवधेश गोस्वामी- एसीपी, भोपाल, प्रशांत खरे-डीआईजी नर्मदापुरम, मनीष अग्रवाल-डीआईजी होमगार्ड/एसडीआरएफ, मनोज कुमार राय-डीआईजी/एसपी खंडवा, रियाज इकबाल-एसएसपी रेडियो, भोपाल, राहुल लोढ़ा-डीआईजी/एसपी रेल, सुश्री सिमाला प्रसाद, डीआईजी/एसपी रेल, जबलपुर, शिवदयाल-डीआईजी/एसपी झाबुआ, मनीष खत्री-एसपी सिंगरौली, रामशरण प्रजापति-एसपी भोपाल देहात शामिल हैं।
इन्हें फिर से डीआईजी स्तर की बड़ी जिम्मेदारी
अमित सांघी- डीआईजी ग्वालियर से डीआईजी होमगार्ड/एसडीआरएफ, वीरेन्द्र कुमार सिंह-डीआईजी चयन से डीआईजी नर्मदापुरम, असित यादव- एसपी भिण्ड से डीआईजी ग्वालियर, विवेक सिंह- पुलिस उपायुक्त भोपाल से डीआईजी शहडोल, शैलेन्द्र चौहान-एसपी रीवा से एसीपी कानून-व्यवस्था, भोपाल, कुमार प्रतीक-पुलिस आयुक्त, इंदौर से डीआईजी नारकोटिक्स, मयंक अवस्थी- डीआईजी/एसपी धार से एसीपी कानून-व्यवस्था, इंदौर।
एसपी/सेनानी पद पर इनकी पदस्थापना
अरविंद तिवारी-एआईजी, मुख्यालय से सेनानी, 34वीं वाहिनी विस बल, धार, सूरज वर्मा-एसपी दतिया से एसपी भिण्ड, श्रीमती यंगचेन डोलकर भुटिया- एसपी देहात इंदौर से एसपी शिवपुरी, गुरूकरण सिंह-सेनानी 24वीं वाहिनी, विस बल, रतलाम से एसपी रीवा, दीपक शुक्ला-एसपी सीहोर से सेनानी 32वीं वाहिनी, विस बल उज्जैन, अमन सिंह राठौड़-एसपी शिवपुरी से डीसीपी, इंदौर, अनुराग सुजानिया-एआईजी मुख्यालय से एसपी सागर, सचिन शर्मा-संयुक्त आवासीय आयुक्त, मप्र भवन नई दिल्ली से पुलिस अधीक्षक धार, श्रीमती वाहिनी सिंह-एसपी डिण्डौरी से एसपी पीटीएस, इंदौर, विकास सहवाल- एसपी सागर से डीसीपी, भोपाल, धर्मराज मीना-सेनानी 32वीं वाहिनी विस बल उज्जैन से एसपी मुरैना, समीर सौरभ-एसपी मुरैना से एसएसपी रेडियो, भोपाल, रजत सकलेचा-एसपी मण्डला से एसपी छतरपुर, अगम जैन-एसपी छतरपुर से एसपी खंडवा, सुनील मेहता-एसपी सिवनी से डीसीपी, इंदौर, देवेन्द्र पाटीदार-एसपी बुरहानपुर से एसपी झाबुआ, सुंदर कनेश-एसपी पांढुर्ना से एसपी रेल, जबलपुर, राजेश व्यास-पुलिस आयुक्त, इंदौर से एसपी नीमच, विनोद कुमार सिंह-एसपी आगर-मालवा से सेनानी 24वीं वाहिनी विस बल जावरा, रतलाम, पंकज पाण्डे-डीआईजी मुख्यालय से एसपी देहात, भोपाल, प्रकाश परिहार-डीसीपी (मुख्यालय) इंदौर से एसपी पांढुर्ना, दिलीप सोनी-एसपी मऊगंज से एसपी आगर-मालवा, राजेन्द्र वर्मा- एसपी पीटीएस, इंदौर से एसपी देहात, इंदौर, विक्रांत मुराब-एआईजी अअवि, मुख्यालय से एसपी अनूपपुर, सुरेन्द्र जैन-एसपी पीटीएस रीवा से एसपी मऊगंज, आशीष खरे- जोनल एसपी (विशेष शाखा) जबलपुर से एसपी डिण्डौरी, अंकित जायसवाल-एसपी नीमच से एसपी रेल, भोपाल, राजेश रघुवंशी-एएसपी खण्डवा से एसपी मण्डला, मोती उर्र रहमान, एसपी अनूपपुर से सेनानी, 9वीं वाहिनी, विस बल रीवा, श्रुतकीर्ति सोमवंशी-एसपी दमोह से सेनानी, 13वीं वाहिनी, विस बल ग्वालियर, मयूर खंडेलवाल-डीसीपी, भोपाल से एसपी, सीहोर, शियाज के.एम. सेनानी हॉकफोर्स, बालाघाट से एसपी सिंगरौली, अनंद कलादगी डीसीपी इंदौर से एसपी दमोह, कृष्ण लालचंदानी-डीसीपी इंदौर से एसपी, सिवनी, आयुष गुप्ता-एएसपी, जबलपुर स ेडीसीपी, भोपाल, आदर्शकांत शुक्ला, प्रभारी एडि. एसपी नक्सल विरोधी ऑपरेशन, बालाघाट-डीसीपी, भोपाल, नरेन्द्र रावत, परिसहाय, राज्यपाल से डीसीपी, इंदौर, अभिषेक रंजन-एएसपी, उज्जैन से डीसीपी इंदौर।
इन अधिकारियों को मिले इनाम और सजा
- प्रतिनियुक्ति से लौटे आइपीएस सचिन शर्मा को सौंपी धार एसपी की कमान।
- बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान के प्रभारी एएसपी आदर्शकांत शुक्ला को नक्सल मुक्त मप्र बनाने के इनाम के रूप में भोपाल जोन-4 का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
- बालाघाट सेनानी हॉकफोर्स में रहे शियाज के एम को सिंगरौली जिले की कप्तानी सौंपी गई है।
- सिंगरौली में बैंक डकैती के बाद मनीष खत्री को हटाकर पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26