Breaking News:
राजनीति
Chhindwara News: कमल नाथ बोले - नकुल लड़ेंगे छिंदवाड़ा से चुनाव,
राजनीति
कमल नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जैसे ही सीट घोषित करती है वैसे ही नकुल नाथ छिंदवाड़ा से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे और वे कांग्रेस से सांसद का चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस ने की तैयारियां शुरू
मंगलवार सुबह इमलीखेड़ा हवाईपट्टी पर कमल नाथ मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अगले लोकसभा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। तरह-तरह की अफवाह उड़ी, लेकिन अब शुरुआत हो गई है। कांग्रेस पार्टी जैसे हमेशा चुनाव की तैयारी करती है वैसे इस बार भी करेगी।
नकुल नाथ होंगे छिंदवाड़ा से प्रत्याशी
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जैसे ही सीट घोषित करती है वैसे ही नकुल नाथ छिंदवाड़ा से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे और वे कांग्रेस से सांसद का चुनाव लड़ेंगे। कमल नाथ से जब यह पूछा गया कि आपके भाजपा में शामिल होने की अफवाह चली है।
मीडिया ने चलाई अफवाह
इस पर उन्होंने कहा कि यह अफवाह मीडिया ने चलाई है। मैंने बीते दिन प्रमोद कृष्णन के संदर्भ में कहा था कि कोई बंधा हुआ नहीं है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि इसका खंडन जितेन्द्र ने किया है और प्रवक्ता को नोटिस दिया है।
हमेशा की तरह करूंगा प्रचार
कमल नाथ ने कहा कि मैंने 5 दिसंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि चार से पांच दिन में इसे आउट करना, मैंने किया नहीं। उन्होंने अध्यक्ष बनाने को लेकर मुझसे सलाह ली थी तो मैंने कहा था कि इस जाति में से बना दीजिए। मीडिया ने कमल नाथ से जब यह पूछा कि देश और प्रदेश में चुनाव प्रचार की उनकी कैसी भूमिका रहेगी तो उन्होंने कहा कि जैसे हमेशा प्रचार करता हूं वैसे ही करूंगा
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26