मध्यप्रदेश

Image Alt Text

20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर साइकिल से भागी थी

मध्यप्रदेश

ग्वालियर। ग्वालियर के फूलबाग स्थित चिडिय़ाघर के बाहर 6 अक्टूबर को शिवपुरी की 18 वर्षीय सुहाना रजक पति के पार्किंग में जाने के बाद एक बाइक सवार के साथ चली गई थी। पति 26 सेकंड बाद लौटा, तो सुहाना वहां नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज में वह कथित प्रेमी के साथ दूसरी बाइक पर बैठकर जाती दिखाई दी थी। 20 दिन बाद लौटने पर सुहाना ने पुलिस को बताया कि वह भागी नहीं थी, बल्कि बाइक सवार से लिफ्ट लेकर गई थी।

सुहाना के अनुसार, बाइक सवार उसे बहोड़ापुर के मोतीझील इलाके में छोड़ गया था। वहां रास्ता भटकने के बाद वह एक झोंपड़ी में रहने लगी। अब वह न पति के साथ जाना चाहती है और न ही किसी प्रेमी के साथ जाने की बात स्वीकार कर रही है। पुलिस उसे नारी निकेतन भेजने की तैयारी कर रही है।

पति के लौटते ही गायब हो गई थी सुहाना

शिवपुरी निवासी 21 वर्षीय करण रजक 6 अक्टूबर को एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर मोटर साइकिल से आया था। उसकी 18 वर्षीय पत्नी सुहाना रजक भी उसके साथ थी। दोनों की शादी को पांच महीने हुए थे। रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम के बाद सुहाना ने ग्वालियर का चिडिय़ाघर घूमने की इच्छा जताई। इसके बाद करण उसे लेकर बाइक से चिडिय़ाघर पहुंचा था। 

दोपहर 3 बजकर 9 मिनट 29 सेकंड पर सुहाना ने पति से बाइक पार्किंग में खड़ी करने के लिए कहा। करण बाइक पार्क करने गया और 3 बजकर 9 मिनट 55 सेकंड पर लौटा, तो सुहाना वहां नहीं थी। उसने आसपास तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। कई बार कॉल करने पर उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद करण ने अपने घर, सुहाना के घर और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। फिर पड़ाव थाना पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। 20 दिन बाद लौटने पर पुलिस ने सुहाना से पूछताछ की। उसने बताया कि वह बाइक सवार के साथ भागी नहीं थी, बल्कि उसने लिफ्ट ली थी। उसके मुताबिक, बाइक सवार उसे बहोड़ापुर के मोतीझील इलाके में छोड़ गया था। इसके बाद वह रास्ता भटक गई और एक झोंपड़ी में रहने लगी।

पहले भी तीन बार हो चुकी है घर से गायब 

पुलिस जांच में पता चला है कि सुहाना पिछले तीन साल में तीन बार घर से गायब हो चुकी है। पहली बार वह मुरैना से गायब हुई थी। उस समय पुलिस ने उसे खोज लिया था। दूसरी बार दो साल पहले, जब वह नाबालिग थी, महाराजपुरा के डीडी नगर से अरमान नाम के युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद किया था और अरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जबकि तीसरी बार वह 20 दिन पहले विगत 6 अक्टूबर को चिडिय़ाघर से गायब हो गई थी।