Breaking News:
राजधानी
15 करोड़ की ठगी का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार
राजधानी
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी है आरोपी के.के.श्रीवास्तव
भोपाल। रायपुर स्मार्ट सिटी में काम दिलाने के नाम पर एक कंपनी से 15 करोड़ की ठगी करने वाले और शेल कंपनियों के माध्यम से करोड़ों रुपये के निवेश के आरोपी के.के.श्रीवास्तव को रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा टीम ने रविवार की सुबह भोपाल के एमराल्ड होटल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी है।
निर्माण कंपनी से की 15 करोड़ की ठगी
गिरफ्तार किए गए केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने छग में भूपेश बघेल की सरकार रहते स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम दिलाने का झासा देगर दिल्ली की रावत एसोसिएट्स कंपनी से 15 करोड़ की ठगी की। रावत एसोसिएट्स के मालिक ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि श्रीवास्तव ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कंपनी से 7 अलग-अलग बैंक खातों में 15 करोड़ रुपये जमा करवाए। यह कंपनी राजमार्ग निर्माण सहित निर्माण से जुड़े अन्य सरकारी ठेके लेती है। आरोपी ने खुद को तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी बताते हुए ठेका दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये लिए, लेकिन काम नहीं दिलाया। ठगी के इस मामले में वह एक साल से फरार चल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुपचुप भोपाल पहुंचकर ईओडब्ल्यू टीम ने उसे होटल से गिरफ्तार कर लिया। श्रीवास्वत पर दिल्ली-मुंबई में फर्जी खातों के माध्यम से 500 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेनदेन का भी आरोप है।
फेमा के उल्लंघन का भी आरोप
पुलिस द्वारा की गई ऑडिट में विदेशी मुद्रा अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन का खुलासा हुआ है। साथ ही, श्रीवास्तव पर शेल कंपनियों के माध्यम से करोड़ों रुपये के निवेश का भी आरोप है। इस तरह के तथ्य सामने आने के बाद ईडी ने भी उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26