Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजधानी

Image Alt Text

मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव के पहले पुलिस के गिरफ्त में 17 लाख की शराब पकड़ी गयी

राजधानी

मध्य प्रदेश चुनाव से पहले भोपाल में पुलिस ने अलग-अलग दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए  वहां चेकिंग में करीबन 17 लाख की शराब बरामद की है, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से करीबन 6 लाख कीमत के वाहन भी जब्त किए है।
अभी 2 घटना सामने आयी है  जिस पर पुलिस ने  कार्यवाही की 
 
पहली कार्रवाई 
पुलिस ने पहली  कार्यवाही  ज्योति चौराहे के पास की, यहाँ पुलिस ने टेम्पो की तलाशी ली जिसमे देसी शराब की कुल 100 पेटिया मिली, चालक व उसके साथी द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर ज्योति टॉकीज चौराहे पर से चुनाव में विक्रय हेतु जा रही एक छोटा हाथी Mp 04 LD 3343 जिसके अंतर्गत 100 पेटी देसी प्लेन मदिरा की शराब कुल मात्रा 900 लीटर पकड़ी है, जिसकी कुल कीमत 3 लाख है, पुलिस ने मौके से बराती लाल मेहरा, राजकुमार, राकेश को गिरफ्तार किया है।


दूसरी कार्यवाही 
वही शराब पकड़ने की दूसरी कार्रवाई थाना गौतम नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई, पुलिस ने  ग्रीन पार्क मोड गौतम नगर पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MP04CH2899 को रोक कर चेक किया, जिसमें 26 पेटी विदेशी एवं देसी मदिरा 234 लीटर कीमती करीबन 146000 रुपये की अवैध शराब पायी गई एवं एवं टाटा मैजिक वाहन कीमती चार लाख रुपए का मशरूका बरामद किया गया, जिस पर वाहन चालक के विरुद्ध अपराध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार किया है।