Breaking News:
मध्यप्रदेश
सीटों के मामले में सरकार से आगे निजी मेडिकल कॉलेज
मध्यप्रदेश
मप्र में 18 शासकीय मेडिकल कॉलेज, लेकिन 50 प्रतिशत सीटें 9 निजी कॉलेजों के पास
भोपाल। मध्यप्रदेश से चिकित्सकों की पौध तैयार करने के लिए विगत एक से डेढ़ दशक में लगातार प्रयास हुए हैं और यह आगे भी जारी भी हैं। प्रायवेट मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ सरकार ने जिलों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों की भी सौगात दी है। लेकिन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी की सीट संख्या अनुपातिक रूप में निजी मेडिकल कॉलेजों से कम है। खास बात यह है कि 79 साल पहले स्थापित ग्वालियर का शासकीय गजराराजा मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस सीट संख्या के मामले में भोपाल और इंदौर के चार निजी कॉलेजों से पीछे है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय और निजी चिकित्सा महाविद्यालयों में एमबीबीएस, बीडीएस सहित पीजी डिग्री-डिप्लोमा की सीटें मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा संबंधित संस्थान में सुविधा और उपलब्ध संसाधनों के हिसाब से तय की जाती हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में प्राप्त अंकों के आधार पर पहले प्रतिष्ठित एवं शासकीय महाविद्यालयों की सीटें च्वाइस फिलिंग के माध्यम से भरी जाती हैं। इसके बाद छात्र द्वारा मांगे गए निजी महाविद्यालय में सीट संख्या और उसके अंक प्रतिशत के आधार पर प्रवेश मिलता है। विगत वर्षों में केन्द्र सरकार ने निजी के साथ-साथ प्रायवेट मेडिकल कॉलेजों में भी एमबीबीएस की सीट बढ़ाई हैं।
प्रायवेट में सरकारी से 12-15 गुना ज्यादा फीस
मप्र में 18 शासकीय मेडिकल कॉलेज और 9 प्रायवेट मेडिकल कॉलेज हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए एक छात्र की प्रति सत्र की फीस 14-15 लाख और उससे अधिक भी है। जबकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 5-6 लाख रुपये तक में 5.5 वर्ष की पूरी डिग्री हो जाती है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के चलते बड़ी संख्या में छात्रों को सरकारी में प्रवेश नहीं मिल पाता, ऐसी स्थिति में इन्हें महंगे निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेना पड़ता है। खास बात यह है कि ट्यूशन फीस और परीक्षा फीस के अलावा भी प्रायवेट कॉलेज छात्रावास, गणवेश सहित अन्य गतिविधियों के नाम से अलग से भी पैसा वसूलते हैं।
मप्र में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय और सीटें
चिकित्सा महाविद्यालय एमबीबीएस पीजी
जीएमसी भोपाल 250 172
एमजीएम, इंदौर 250 250
जीआरएमसी, ग्वालियर 200 163
एनएसबीएमसी, जबलपुर 180 186
एसएसएमसी, रीवा 150 106
बीएमसी, सागर 125 55
शा.चि.महाविद्यालय, दतिया 120 18
शा.चि.महाविद्यालय, विदिशा 180 00
शा.चि.महाविद्यालय,रतलाम 180 03
शा.चि.महाविद्याल, खण्डवा 120 00
छिंदवाड़ा, आईएमसी 100 00
शा.चि.महाविद्यालय, शहडोल 100 00
शा.चि.महाविद्यालय,शिवपुरी 100 00
शा.चि.महाविद्यालय, सतना 150 --
शा.चि.महाविद्यालय, नीमच 100 --
वीकेएसएमसी, नीमच 100 --
शा.चि.महाविद्यालय, सिवनी 100 --
एसएलपीएमसी 100 --
कुल 2055 953
प्रायवेट मेडिकल कॉलेज और सीट संख्या
चिकित्सा महाविद्यालय एमबीबीएस पीजी
पीपुल्स, भोपाल 250 88
अरविंदो, इंदौर 250 145
आडी गार्डी, उज्जैन 150 107
इण्डेक्स, इंदौर 250 131
एलएनएमसी, भोपाल 250 104
चिरायु, भोपाल 150 69
अमलतास, देवास 150 52
आरकेडीएफ, भोपाल 150 80
एनएलसीटी, इंदौर 150 00
कुल 1750 776
5 शासकीय मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित
मप्र के पांच अन्य स्थानों पर भी शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलने की सरकार की योजना है। यह कॉलेज बुदनी, मंडला, श्योपुर, सिंगरौली और राजगढ़ में खोले जाएंगे। हर कॉलेज में 150 सीटें देने की योजना है। इस तरह 750 एमबीबीएस सीट बढ़ जाएंगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26