Breaking News:
मध्यप्रदेश
जिला पंचायत की बैठक में बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री पर बिफरे जनपद अध्यक्ष, बोले यादव होने का गलत फायदा मत उठाओ
मध्यप्रदेश
भोपाल। भोपाल जिला पंचायत की बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद राजपूत बिजली कंपनी कंपनी के कार्यपालन यंत्री पंकज यादव पर बिफर पड़े। क्षेत्र के एक गांव की बिजली काटे जाने से नाराज राजपूत ने यहां तक कह दिया कि आप यादव होने का गलत फायदा उठाते हो। पहले यादव बोलते हो, फिर पंकज कहते हो। मुख्यमंत्री यादव हैं, तो क्या आप भी मुख्यमंत्री हो गए। हमें जनता को जवाब देना है। किसी समाज या धर्म के हिसाब से काम नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी शिकायत करेंगेे।
बैठक में जिपं अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि बकाया राशि का हवाला देकर पूरे गांव की बिजली काटना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यपालन यंत्री पंकज यादव लोगों को परेशान कर रहे हैं। ऐसा नहीं चलेगा। जवाब में कार्यपालन यंत्री पंकज यादव ने कहा कि नियमानुसार ही कनेक्शन काट रहे हैं। कोई गलत काम नहीं कर रहे। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर ने भी बिजली कनेक्शन काटने और गांवों के अंधेरे में डूबे रहने का मुद्दा उठाया।
मीडिया को बाहर करने पर अध्यक्ष ने ली आपत्ति
बैठक शुरू होते ही सीईओ इला तिवारी ने मीडिया को हॉल से बाहर जाने को कहा। इस पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने आपत्ति ली। कहा कि मीडिया को यही बैठने दिया जाना चाहिए। जनता को पता तो चले कि बैठक में क्या बात हुई है। बैठक में अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, उपाध्यक्ष जाट, सदस्य मेहर, विक्रम भालेराव, रश्मि भार्गव, बिजिया राजोरिया, चंद्रेश राजपूत, गंगाबाई मालवीय, रामकुंवर हाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि दीपक गुर्जर, सीईओ तिवारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पीने के पानी की समस्या, नहीं सुधर रहे हेंडपंप
जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन जाट भी गांवों में पेयजल के मुद्दे पर इंजीनियर संजय सक्सेना पर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि कई गांवों में पेयजल समस्या है, लेकिन हैंडपंप नहीं सुधारे जा रहे। ऐसा ही रवैया रहा तो मैं भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा।
सदस्य बोले काम नहीं हो रहे
जिला पंचायत सदस्य विक्रम भालेश्वर ने काम नहीं होने पर आपत्ति जताई उन्होंने कहा कि गांवों में हैंडपंप बंद हो रहे हैं और अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। काम नहीं होने से हमारा गांवों में जाना मुश्किल हो गया है। लोग हमारा विरोध कर रहे हैं। सदस्य मेहर ने बैरसिया सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टर की कमी होने की बात कही। सदस्य राजपूत ने सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारत का मुद्दा उठाया। वहीं, उपाध्यक्ष जाट ने शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर नाराजगी जताई। सदस्य रश्मि भार्गव, भालेश्वर ने भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी को लेकर समस्या बताई।
जनप्रतिनिधियों की नहीं सुन रहे अधिकारी
उपाध्यक्ष जाट ने कहा कि अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की कुछ भी सुन रहे हैं। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएचई, कृषि, पीडब्ल्यूडी, आदिम जाति, वन, महिला और बाल विकास समेत 15 विभाग के कामों की समीक्षा हुई। इससे पहले सामान्य प्रशासन समिति की बैठक भी हुई, जिसमें प्रतिनिधियों को प्रवेश नहीं मिला। दोपहर 12 बजे सामान्य प्रशासन समिति की बैठक हुई। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभापति हीउपस्थित रहे। दोपहर 1.30 बजे से साधारण सभा की बैठक शुरू हो गई। इन दोनों ही बैठकों में सदस्य प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26