Breaking News:
राजनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कौन? फसला कल
राजनीति
चर्चाओं में हेमंत खण्डेलवाल के नाम पर लगी मोहर
भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सोमवार को अधिसूचना और मंगलवार शाम नामांकन फार्म जमा करने के साथ से शुरू हो गई। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होना तय माना जा रहा है, लेकिन प्रदेश भाजपा कार्यालय के चुनावी माहौल में सिर्फ बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के नाम की ही चर्चा रही, बल्कि कई इलेक्ट्रोनिक और वेब मीडिया प्रतिनिधियों ने खण्डेलवाल के नाम पर मोहर तक लगा दी। हालांकि भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? उसकी अधिकृत घोषणा बुधवार दोपहर 12 बजे से पहले हो सकती है।
379 मतदाता सदस्य पहुंचे पार्टी कार्यालय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए निर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधि सोमवार शाम से ही भोपाल पहुंचना शुरू हो गए थेे। मंगलवार की सुबह 11 बजे से इनका पार्टी कार्यालय पहुंचना शुरू हो गया था। निर्वाचन होने की स्थिति में इन्हें मतदान करना है। हालांकि सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के लिए भी इन सभी की उपस्थिति जरूरी है।
इतनी आसान भी नहीं हेमंत की राह!
बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल को पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केन्द्रिय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता है। श्री चौहान की ओर से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के लिए प्रयास भी किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यदव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय जैसे नेता हेमंत खण्डेलवाल का समर्थन करेंगे, इसकी संभावना कम ही है। हालांकि सूत्रों का यहां तक कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष केन्द्र से तय हो चुका है, भोपाल में चुनावी औपचारिकता के बाद उस पर मोहर लगना शेष है। ऐसे में सवाल उठता है कि मीडिया और सोशल मीडिया को सिर्फ एक नाम में उलझाकर यह वास्तविक नाम की पड़ताल से मीडिया का ध्यान भटकाने का प्रयास तो नहीं?
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26