Breaking News:
व्यापार
5 प्रतिशत गिरे यूरोपियन बाजार, टेरिफ पर अड़ा अमेरिका
व्यापार
4.5 प्रतिशत गिरकर फिर 400 अंक संभला अमेरिकी डाउ
नई दिल्ली। अमेरिकन डाउ जोन्स इंडेक्स (शेयर बाजार) सोमवार को 4.5 प्रतिशत तक गिरा, हालांकि बाद में 400 अंक संभलकर 2.27 प्रतिशत अर्थात 870 पोइंट की गिरावट के साथ 37443 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में इसमें 1,400 पॉइंट (4.5 प्रतिशत) की गिरावट देखी गई। विगत एक सप्ताह के आखिरी दो कारोबारी दिनों में डाउ जोन्स 9 प्रतिशत से ज्यादा गिरा था। इस तरह लगातार तीन कारोबारी दिन में डाउ जोन्स करीब 11 प्रतिशत गिरा है।्रअमेरिकी बाजार के S&P 500 इंडेक्स में 72 पॉइंट या 1.43 प्रतिशत की गिरावट है, ये 5,000 के स्तर पर आ गया। नैस्डेक कंपोजिट 180 अंक या 1.20 प्रतिशत गिरकर 15,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। Nvidia, एपल, नाईकी, होम डिपो और इंटेल जैसी कंपनियों के शेयरों में 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल रही है।
चीन को ट्रंप की 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ की धमकी
दुनियाभर के शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट शेयर कर चीन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चीन रीटेलिएटरी टैरिफ वापस ले, नहीं तो उसे 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प किसी भी देश पर रेसिप्रोकल (जैसे को तैसा) टैरिफ को नहीं रोकेंगे। व्हाइट हाउस ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि ट्रम्प चीन को छोडक़र सभी देशों पर 90 दिनों तक रेसिप्रोकल टैरिफ रोकने पर विचार कर रहे हैं। इस खबर के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबार के दौरान करीब 3.5 प्रतिशत की रिकवरी भी देखने को मिली थी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26