सिनेमा

Image Alt Text

Koffee With Karan 8: कभी बच्चों के दोस्त नहीं बने ऋषि कपूर, कॉफी विद करण पर नीतू ने किया खुलासा

सिनेमा

करण जौहर का फेमस चैट शो कॉफी विद करण इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस सीजन में कई बड़े सेलेब्स गेस्ट के तौर पर आए हैं और अपने लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। हाल ही में इस काउच पर अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान पहुंचीं। दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए। वहीं, नीतू कपूर ने दिवंगत एक्टर और पति ऋषि कपूर की बच्चों के साथ बाॅन्डिंग पर बात की। सीजन 8 का यह 12वां एपिसोड होगा। इसे आप गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
दरअसल, ऋषि कपूर अपने आखिरी दिनों में न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे थे। उस समय को याद करते हुए नीतू कपूर ने कहा, “तो मेरे लिए करण, मुझे दुखद हिस्से को याद करना पसंद नहीं है। मुझे हमारे रिश्ते के अच्छे हिस्से और न्यूयॉर्क में बिताए गए समय को याद करना पसंद है। न्यूयॉर्क वास्तव में दुखद था, लेकिन हमारे पास सबसे अच्छा साल वही था, मेरे लिए लाइफ का सबसे अच्छा साल था।” नीतू ने आगे बताया कि ऋषि अपने बच्चों के साथ शायद ही कभी कैजुअल और फ्रेंडली होते थे, लेकिन अंतिम दिनों में सब कुछ बदल गया।