Breaking News:
सिनेमा
अब खत्म ऐ साथी ये खेल है अपना.....
सिनेमा
रफी के नगमों से गुलजार हुई राजधानी की शाम
भोपाल। प्रख्यात पाश्र्वगायक मो.रफी की 45वीं पुण्यतिथि पर राजधानी की शाम रफी के नगमों से गुलजार हुई। रविंद्र भवन के हंसध्वनी सभागृह में यह आयोजन ड्यूरो प्लाई इंडस्ट्रीज एवं नवांकुर ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। जहां संगीत प्रेमी श्रोता मशहूर रफी वॉइस इमरान अख्तर कोलकाता, अपूर्व शर्मा जयपुर और सागर के हरीश वर्मा जैसे गायकों की प्रस्तुतियों पर मंत्रमुग्ध हो गए।
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गिटार वादक गणेश नागरे इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे। फिल्म दीदार लोकप्रिय गीत मेरी कहानी भूलने वाले तेरा जहां आबाद रहे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई और उसके बाद रफी साहब की गाए हुए अनेक विधाओं को कलाकारों ने बखूबी गाया। ड्यूरो प्लाई इंडस्ट्रीज लि. के ब्रांच हेड लक्ष्मेंद्र माहेश्वरी के मुख्यअतिथ्य में हुए इस कार्यक्रम में गिटार पर आधारित गीत एन इवनिंग इन पेरिस, चांद मेरा दिल, आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा जैसे अनेकों गीतों को गायकों ने प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। मैं चली मैं चली, पीछे पीछे जहां गीत में हरीश वर्मा का साथ श्रीजो उपाध्याय ने बखूबी निभाया। चुरा लिया है तुमने जो दिल को मैं इमरान अख्तर के साथ उपासना सारंग त्यागी में बहुत शानदार प्रस्तुति दी। जबकि आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा में अपूर्व शर्मा के साथ श्रीजा उपाध्याय ने प्रस्तुति देखकर श्रोताओं की जमकर वाहवाही लूटी। आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर गीत में अपूर्व का साथ मीनाक्षी खरे ने दिया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26