राजनीति

Image Alt Text

प्रबल बने वल्र्ड पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजन समिति के उपाध्यक्ष

राजनीति

भोपाल। युवा समाजसेवी प्रबल प्रताप सिंह तोमर (रघु भैया) को 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित वल्र्ड पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप की आयोजन समिति में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस वर्ल्ड पैरा एथेलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 से अधिक देशों के ढाई हजार से अधिक पैरा एथलीट भाग लेंगे। यह पहला अवसर है जब भारत इस खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। श्री तोमर दिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी हैं। इसके साथ ही वे ग्वालियर में प्रो पंजा लीग (पीपीएल) का सफल आयोजन भी करा चुके हैं। श्री तोमर ने अपनी नियुक्ति के लिए केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार व्यक्त किया है।