Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
विशेष

Image Alt Text

आयुष प्रवेश के लिए फर्जीवाड़ा किया तो होगी एफआईआर

विशेष

फर्जी नीट स्कोरकार्ड और जाली दस्तावेजों से पोर्टल पर पंजीयन का प्रयास, एएसीसीसी ने जारी की चेतावनी  

भोपाल। भारतीय चिकित्सा पद्दति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) द्वारा सत्र 2025-26 में मान्यता प्राप्त आयुष मेडिकल कॉलेजों में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी सिद्धा व सोवा-रिग्पा यूजी एवं पीजी डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए कुछ लोग फर्जी नीट स्कोरकार्ड और जाली दस्तावेजों के माध्यम से पोर्टल पर पंजीयन का प्रयास कर रहे हैं। आयुष प्रवेश केन्द्रीय परामर्श समिति (एएसीसीसी) ने ऐसे लोगों को के विरुद्ध कानूरी कार्रवाई करते हुए इन्हें ब्लैकलिस्ट किए जाने और इनके विरुद्ध एफआईआर कराने की बात कही है। 

समिति की ओर से कहा गया है कि किसी भी प्रकार के कदाचार, दस्तावेजों की जालसाजी, पात्रता का गलत विवरण, आधिकारिक रिकॉर्ड से छेड़छाड़ का सख्ती से निषेध कर गतिविधियों में लिप्त पाये गये तो इनके विरुद्ध कानूनों के तहत कड़ी कार्वाही की जावेगी।

समिति ने कहा है कि प्रवेश पंजीयन के लिए वैध दस्तावेजों को ही स्वीकार्य किया जाएगा। 

देशभर में यूजी-पीजी की 60 हजार सीटें 

मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान , गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखण्ड, बिहार, नईदिल्ली समेत देशभर में आयुष के 950 से ज्यादा संस्थानों में सत्र 2025-26 में 60 हजार से ज्यादा यूजी-पीजी की सीटें हैं, जिन पर सेंट्रल व स्टेट आयुष काउंसलिंग के तहत प्रवेश होना है। उत्तरप्रदेश में 121, मध्यप्रदेश में 59 , राजस्थान में 29 समेत देशभर में फिलहाल करीब 876 आयुष मेडिकल कॉलेजों को मान्यता मिली है। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पाण्डेय ने कहा है कि नीट क्वालीफॉयड व वैध दस्तावेजों के आधार पर ही शासन द्वारा निर्धारित मेरिट काउंसलिंग से ही आयुष मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश होना है। एएसीसीसी द्वारा चेतावनी छात्र हित में है।