Breaking News:
विशेष
प्राकृतिक आपदा से 794 लोगों की मौत, बंटी 31.68 करोड़ सहायता राशि
विशेष
3 महीने की अतिवृष्टि ने फसलों से ज्यादा पशु, मकान और जनहानि का हुआ नुकसान
भोपाल। पिछले साल जुलाई से सितम्बर के बीच के तीन महीनों में अतिवृष्टि के के कारण फसलों के साथ-साथ मकान, दुकान क्षति के साथ ही बड़ी संख्या में पशुओं एवं नागरिकों की भी मौत हुई। सरकार की सहायता राशि का आंकड़ा बताता है कि प्रदेश के सभी 55 जिलों में इस प्राकृतिक अपदा के कारण फसलों से कहीं अधिक नुकसान जनहानि से हुई थी।
सरकार के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2024 के जुलाई, अगस्त और सितम्बर महीने में हुई अतिवृष्टि से 29 जिलों की 84 तहसीलों में फसलों का नुकसान हुआ। फसल क्षतिपूर्ति के रूप में सरकार ने कुल 26817 किसानों को 23 करोड़ 38 लाख 57 हजार 299 रुपये सहायता राशि बांटी। इन तीन महीनों में हुई अतिवृष्टि से केवल भोपाल में मकान क्षति नहीं हुई, लेकिन शेष सभी 54 जिलों की 371 तहसीलों में 65069 मकानों को क्षति हुई, जिसकी भरपाई के लिए सरकार ने 31 करोड़, 86 लाख 39 हजार 147 रुपये की आर्थिक सहायता दी। तीन जिलों में दुकान क्षति के लिए भी आर्थिक सहायता दी गई। इनमें पांण्डुर्णा की पाण्डुर्णा तहसील में एक मकान की क्षति पर 12 हजार, सिंगरौली जिले की बरगांव तहसील में 2 मकानों की क्षति पर 17500 रुपये और देवास जिले की सतवास तहसील में एक मकान की क्षति पर 10 हजार रुपये की सहायता दी गई। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में आपदा प्रबंधन/प्राकृतिक विपत्ति के लिए 3512.50 करोड़ रुपये राशि का प्रावधान किया था।
1762 पशुओं की मौत पर 3.83 करोड़ सहायता
मध्यप्रदेश में पिछले साल जुलाई से सितम्बर के बीच अतिवर्षा से इंदौर, सतना और सिंगरौली को छोडक़र प्रदेश के शेष सभी 52 जिलों की 215 तहसीलों में 1762 पशुओं की मौत हुई, जिसके लिए सरकार ने अनुपातिक 21750 रुपये के मान से कुल 3 करोड़ 83 लाख 24 हजार 200 रुपये की सहायता राशि बांटी।
794 व्यक्ति बने अपदा का शिकार
सरकार के आंकड़ों के अनुसार तीन माह की प्राकृतिक आपदा से मध्यप्रदेश के 53 जिलों की 173 तहसीलों में 794 व्यक्तियों की मौत हुई। प्रकृतिक आपदा में मौत के कारण सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों को 31 करोड़, 68 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित की।
इस तरह बंटी सहायता राशि
फसल क्षति :
संख्या वितरित की राशि
26817 23, 38, 57,299
जनहानि :
संख्या राशि
794 31,68,00,000
पशु हानि:
संख्या राशि
1762 3,83,24,200
मकान क्षति :
संख्या राशि
65069 31,86, 39,147
दुकान क्षति-
संख्या राशि
04 39500
कुल राशि- 907,660,146
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26