Breaking News:
मध्यप्रदेश
पुलिस उपायुक्त को हटाया, एसीपी सहित 8 निलंबित
मध्यप्रदेश
इंदौर पहुंचकर घायलों से मिले मुख्यमंत्री, मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता के निर्देश
भोपाल। इंदौर में हुई दर्दनाक सडक़ दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जहां मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता, घटना में उल्लेखनीय काम करने वालों को पुरस्कार देने की बात कही। वहीं घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस उपायुक्त (यातायात) को हटाते हुए एसीसी, प्रभारी सूबेदार, निरीक्षक एवं ड्यूटी पर तैनात चार कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
मुख्यमंत्री अस्पताल में घायलों और पीडि़तों के परिजनेां से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है और इस पीड़ा से वे रात भर व्यथित और परेशान रहे। मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
मृतकों के परिजनों को 4 लाख, घायलों को 1-1 लाख सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए निर्देश किए कि दुर्घटना में मरने वालों के परिजनों को सरकार 4-4 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। सभी घायलों का उपचार सरकार अपने खर्च पर कराएगी।
इन पुलिस अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
- पुलिस उपायुक्त यातयात अरविन्द तिवारी को पद से हटाया गया।
- एसीपी सुरेश सिंह, प्रभारी एएसआई (बिजासन प्रभारी) प्रेम सिंह, प्रभारी सुबेदार (सुपर कोरिडोर प्रभारी) चन्द्रेश मरावी, निरीक्षक (सुपर कोरिडोर से एरोड्रम) दीपक यादव और ड्यूटी पर तैनात सभी चार कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। इसके अलावा कान्सटेबल पंकज यादव और आटो रिक्शा चालक अनिल कोठारी को अच्छा काम करने के लिऐ पुरस्कृत किया जायेगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26