Breaking News:
मध्यप्रदेश
भोपाल में शुरू हुआ धान खरीदी पंजीयन, 10 अक्टूबर तक होगा
मध्यप्रदेश
भोपाल। भोपाल जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए पंजीयन की शुरूआत 15 सितंबर से हो चुकी है, जो 10 अक्टूबर तक चलेगा। जिले में 15 पंजीयन केन्द्र बनाये गये हैं।
जिला आपूर्ति नियंत्रक चन्द्रभान सिंह ने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिये पंजीयन के लिए किसानों द्वारा स्वयं के मोबाईल अथवा कम्प्यूटर, ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समिति पर नि:शुल्क पंजीयन तथा एमपीऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों पर निजी व्यक्त्तियों द्वारा संचालित सायबर कैफे पर 50 रुपये का शुल्क जमा कराकर 10 अक्टूबर तक पंजीयन करवा सकते हैं। सिकमी, बटाईदार एवं वनपट्टाधारी किसानों के पंजीयन सहकारी समिति सहकारी विपणन सहकारी संस्था के केन्द्रों पर किए जाएंगे। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जबकि भू-अभिलेख में दर्ज खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। पंजीयन के लिए आधार नम्बर का सत्यापन, उससे लिंक, मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जाएगा। किसान के परिवार में जिन सदस्यों के नाम भूमि होगी वे सभी अपना पृथक-पृथक पंजीयन कराएंगे। किसान की भूमि यदि अन्य जिले में है तो उस जिले में पंजीयन कराया जाएगा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर भूमि होने पर एक ही केन्द्र पर सभी भूमियों का पंजीयन होगा। 10 अक्टूबर के बाद पंजीयन नहीं होंगे। ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों कार्यालय में स्थापित सुविधा केन्द्र पंजयीन की नि:शुल्क व्यवस्था एवं एम.पी.किसान एप पर एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर 50 रुपये में पंजीयन कराया जा सकेगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26