Breaking News:
राजनीति
भाजपा का सेवा पखवाड़ा आज से, प्रदेशभर में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
राजनीति
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक होंगे अलग-अलग कार्यक्रम
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर आयोजित होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा की शुरूआत बुधवार से होगी। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता मंडल और जिला स्तर पर हर दिन सेवा, सहयोग और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार सेवा सप्ताह के पहले दिन बुधवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर प्रदेशभर में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा।
सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे कार्यकर्ता
सेवा सप्ताह के दौरान कार्यकर्ताओं को एक लक्ष्य यह भी मिला है कि सेवा पखवाड़ा के दौरान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर के बीच वे केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाकर छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। इसके अलावा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेश भर में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ नमो वन, प्रबुद्धजनों का सम्मान, प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिचय, खेलकूद प्रतियोगिता, नमो मैराथन सहित कई आयोजन जिला और मंडल स्तर पर आयोजित होंगे। इस दौरान वोकल फॉर लोकर पर जोर देते हुए इसे प्रचारित किया जाएगा।
महापुरुषों और पितृपुरुषों को करेंगे नमन
25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया जाएगा। 27 और 28 सिंतबर को दिव्यांग और विशिष्टजनों का सम्मान करने के साथ 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर जी की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर खादी की सामग्री क्रय कर जन-जन को जागरूक करके स्वदेशी को बढ़ावा दिया जाएगा।
सेवा पखवाड़ा में किस दिन कौन सा कार्यक्रम
- 17 से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर
- 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर व प्रदर्शनी
- 19 -20 सिंतबर को प्रबुद्वजन सम्मेलन
- 21 से 25 सिंतबर तक खेल प्रतियोगिताएं एवं प्रदेश के महानगरों में नमो मैराथन
- 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधरोपण
- 27 और 28 सिंतबर को दिव्यांग और विशिष्टजनों का सम्मान
- 2 अक्टूबर को गांधीजी और शास्त्री जी की जयंती पर उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि और स्वदेशी के प्रति जनजागरुकता।
प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन आज
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर बुधवार को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भोपाल में कई भोपाल जिले के सभी 31 मंडलों में महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाकर मरीजों को फल वितरण एवं श्रमिक बस्तियों में मिठाईयां बांटी जाएंगी। उत्तरप्रदेश से गोरखपुर सांसद एवं अभिनेता रवि किशन प्रात: 10 बजे बोर्ड आफिस चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे। प्रात: 10.30 बजे रेडक्रास अस्पताल में रक्तदान शिविर में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम 5.15 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन करेंगे। इस दौरान सांसद, विधायक, महापौर, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26