राजधानी

Image Alt Text

सीजीएसटी ने पकड़ी 1.17 करोड़ की सिगरेट

राजधानी

भोपाल। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुक्रवार की रात करीब 2 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पर लगभग एक करोड़ 17 लाख रुपये कीमत की सिगरेट जब्त की है। यह सिगरेट बगैर ई वे बिल के भोपाल से मुंबई भेजी जा रही थी। आरपीएफ के जवानों को साथ लेकर हुई इस कार्रवाई में सिगरेट भेजने वाली फर्म पर सवा करोड़ रुपए का अर्थदण्ड लगाया जाएगा। इसके बाद ही जब्त सिगरेट को वापस सौंपा जाएगा। अभी सेंट्रल जीएसटी की टीम माल भेजने वाली फर्म को समन जारी करेगी। 

50 बैगों में भरी मिली सिगरेट 

सूचना मिलने पर भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंची सेंट्रल जीएसटी की टीम को तलाशी लेने पर सिगरेट पचास बैगों में भरी मिली। इसे बिना ई वे बिल तैयार कराए अवैधानिक रूप से मुंबई भेजा जा रहा था। जब्त माल को सीज कर दिया है। 

बैगों पर लिखा था एडवर्टाइजमेंट मटेरियल 

सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों के अनुसार रेलवे स्टेशन पर मिले सिगरेट बैगों पर कीमत कम लिखी थी और बैगों के ऊपर सिगरेट के बजाय एडवर्टाइजमेंट मटेरियल लिखा था। इस मामले में भोपाल में भेजने वाली और मुंबई में प्राप्त करने वाली दोनों ही फर्मों को समन भेजा जाएगा। ई-वे बिल जारी किए बगैर भेजे जा रहे सिगरेट पर कीमत के बराबर की अर्थदण्ड भी लगेगा।