Breaking News:
राजनीति
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए स्वास्थ्य-रक्तादान शिविर, चलाया सफाई अभियान
राजनीति
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भोपाल में मना सेवा पखवाड़ा
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता सेवा अभियान की शुरूआत हुई। राजधानी में गोरखपुर सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भोपाल में सफाईकर्मियों का सम्मान किया। ।
सेवा पखवाड़ा के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर लगाए एवं स्वच्छता अभियान चलाया। राजधानी में गोरखपुर सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने क्रेन पर चढक़र एमपी नगर स्थित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मप्र के खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, विधायक भगवानदास सबनानी सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी साफ-सफाईकी। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत उन्होंने सफाईकर्मियों का सम्मान किया। इस अवसर पर अभिनेता रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। 140 करोड़ जनता उनके लिए प्रार्थना कर रही है। हमारी उम्र भी उन्हें लग जाए। भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने बताया कि स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत चलाया गया। स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रमों में महापौर मालती राय भी शामिल हुईं।
ग्राम मुगालिया हाट में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम मुगालिया हाट में जिला पंचायत भोपाल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव पी. नरहरि उपस्थित रहे। अभियान के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से देखा। अभियान के तहत ग्राम पंचायत परिसर एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण, हैंडपंप एवं जलस्रोतों का क्लोरीनेशन, सफाई अभियान तथा स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भोपाल जिले में हुए कई आयोजन
शहर में कई जगह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान किया जा रहा हैं। इन शिविरों में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें विभिन्न रोगों की जांच, टीबी की जांच, कुपोषण, टीकाकरण, सिकल सेल एनीमिया आदि शामिल हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न संगठनों और सरकारी विभागों द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
भोपाल सांसद ने किया रक्तदान
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा जिला इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भी रक्तदान किया।उन्होंने रेडक्रॉस स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवापर्व के रूप में मनाया। श्री शर्मा सेवा पखवाड़ा के अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।
भोपाल के सभी 31 मंडलों में मना सेवा पखवाड़ा
- सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भोपाल के सभी 31 मंडलों में सेवा के अलग-अलग कार्यक्रम हुए।
- महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चला मरीजों को फल एवं श्रमिक बस्तियो में मिठाई बांटी
- रानी कमलापति मंडल में 75 हनुमान चालीसा पाठ, हवन पूजन
- सांसद रवि किशन ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया, रक्तदान शिविर और पौधरोपण भी किया।
- युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शिविर लगाकर किया रक्तदान
- सांसद रवि किशन सहित पार्टी पदाधिकारियों ने ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान के संबंध में प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
- भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन, मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26