Breaking News:
राजनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म स्थली धार जिले के भैंसोला में पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क के भूमिपूजन एवं ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धार में बनने वाला यह पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क स्वदेशी के इस संदेश को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। यह पार्क न केवल प्रदेश के कपड़ा उद्योग को नई दिशा देगा, बल्कि देशभर के बुनकरों, किसानों और उद्यमियों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा। इस पार्क में कपास से लेकर तैयार वस्त्र तक की पूरी वैल्यू चेन एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे लॉजिस्टिक लागत कम होगी, उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ेगी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय वस्त्र और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे। प्रधानमंत्री का आह्वान हमें आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढऩे की प्रेरणा देता है। श्री खंडेलवाल ने कहा, आज हमें संकल्प लेना होगा कि हम अपनी हर खरीदारी में स्वदेशी उत्पाद को प्राथमिकता देंगे। यह न केवल हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि देश के करोड़ों कारीगरों, मजदूरों और किसानों के जीवन में खुशहाली भी लाएगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26