Breaking News:
राजनीति
लाडली बहना योजना पर दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस:चतुर्वेदी
राजनीति
भोपाल। लाडली बहना योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण और झूठ का पुलिंदा बताते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि लाडली बहना योजना अपनी शुरुआत के समय से ही कांग्रेसियों की आंखों में खटकती रही है और वे इसके खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं। भाजपा चुनावी हथकंडों पर नहीं, बल्कि जनहित की योजनाओं पर विश्वास करती है। मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी ने जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया है। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी सिर्फ झूठे वादों पर विश्वास करती है। कांग्रेस पार्टी अपने झूठे वादों से मध्यप्रदेश की जनता और भोले-भाले किसानों को ठग चुकी है। इसके अलावा कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भी उसने जनता से जो वादे किए थे, उनके पूरे होने का जनता अभी भी इंतजार कर रही है। चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति के सशक्तीकरण के लिए संकल्पित है। लाडली बहना योजना भी नारी सशक्तिकरण की ही एक योजना है, लेकिन दुर्भाग्य से इस योजना की लोकप्रियता से घबराई कांग्रेस पार्टी लगातार इसके खिलाफ दुष्प्रचार कर ही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि इस योजना और भाजपा सरकार की नीयत पर सवाल उठाने की बजाय अपने गिरेबान में झांके और उन पापों का प्रायश्चित करें, जो उसके नेताओं ने नारीशक्ति को अपमानित करके किए हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26