राजधानी

Image Alt Text

अधिकारियों ने लगाई झाडू, नेताओं ने पौधे रोपे

राजधानी

सेवा पखवाड़ा: राजधानी में मना स्वच्छता पखवाड़ा

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सरकार और भाजपा संगठन द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरूवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अधिकारियों ने राजधानी के फंदा क्षेत्र में झाडू लगाई तो वहीं बैरसिया में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने मांडा इमली तालाब किनारे  एवं आसपास 360 पौधे रोपे। 

पौधरोपण पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़, पूर्व नपाध्यक्ष राजमल गुप्ता, नपाध्यक्ष तनुश्री राठौर, जिला पंचायत सदस्य संघ अध्यक्ष विनय मेहर, माखनलाल सराफ, भगवान दास बियानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने किया। 

अपर सचिव, संयुक्त आयुक्त ने लगाई झाडू 

फंदा में अधिकारियों द्वारा मनाए गए स्वच्छता उत्सव में मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव दिनेश जैन, संयुक्त आयुक्त स्वच्छ भारत मिशन शिवानी वर्मा शामिल हुईं। मुख्य अतिथि जैन ने इस अभियान के मुख्य उद्देश्यों के बारे में ग्रामीण नागरिकों को विस्तार से बताया। उन्होंने अपने संबोधन में ग्रामीण परिवेश के तहत अपने अनुभव साझा किए। पर्यावरण स्वच्छता के लिए ठोस अपशिष्ट निपटान के लिए उचित भूमिका साथ उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और उपस्थित बच्चों के साथ हाथ धुलाई कार्यक्रम किया एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में फंदा जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा, आरईएस के कार्यपालन यंत्री जितेंद्र अहिरवार, सरपंच वर्षा सोलंकी, सचिव विनोद परिहार सहित ग्रामीण शामिल हुए।