Breaking News:
मध्यप्रदेश
सरकार ने संगठन को दिया कामकाज का हिसाब
मध्यप्रदेश
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री को मुख्यमंत्री ने बताया, मप्र में सक्रियता से जारी हैं सेवा पखवाड़ा के आयोजन
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से गांधी-शास्त्री जी की जयंती 2 अक्टूबर तक सरकार और संगठन स्तर पर जारी ‘सेवा पखवाड़ा’ के आयोजनों की समीक्षा बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ली।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सेवा-पखवाड़ा के अंतर्गत आमजन की सक्रिय भागीदारी के साथ प्रदेश में कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसके अलावा आमजन को जीएसटी संशोधन के लाभ दिलाने तथा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जन-जन को स्वदेशी अभियान में शामिल करने के उद्देश्य से भी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के इन अभियानों में आमजन की सक्रिय भागीदारी तय की जा रही है। प्रदेशभर में ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास’ तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के उद्देश्यों से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में वार्ड और ग्राम स्तर तक गतिविधियों का प्रभावी व्यवस्थित और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित रहे।
प्रदेशभर में यह अभियान भी जारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’, ‘एक बगिया मां के नाम’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अंतर्गत पौधरोपण, नमो पार्क तथा नमो उपवन विकसित करने, विद्यालय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन, जनसामान्य को स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प सामग्री खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने जैसी गतिविधियां जनभागीदारी से संचालित की जा रही हैं। विद्यालयों और महाविद्यालयों में ‘विकसित भारत’ थीम पर निबंध, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएं तथा संगोष्ठियां भी हो रही हैं। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने कहा, कि 22 सितंबर से लागू हो रहीं जीएसटी की घटी हुई दरों का प्रचार-प्रसार आम जनता के बीच किया जाए। सभी मंत्री विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता जनता को जागरूक करें। बैठक में दशहरे पर संगठन के शस्त्र पूजन को भव्यता से मनाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई।
‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में स्वदेशी वस्तुओं के अधिकतम उपयोग को लेकर जनजागरुकता के लिए चलाए जाने वाले ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प’ अभियान की कार्योजना और तैयारियों के संबंध में भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
संगठनात्मक समन्वय पर भी चर्चा!
मुख्यमंत्री निवास पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री द्वारा प्रमुख नेताओं की बैठक में संगठन और सरकार के बीच समन्वय और हाल में सामने आए विधायक-कलेक्टर विवाद जैसे कुछ अलोकप्रिय घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई। रविवार के बाद समाप्त हो रहे पितृपक्ष के बाद सत्ता और संगठन स्तर पर नियुक्तियों और उससे जुड़ी तैयारियों की जानकारी भी राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने ली।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26