Breaking News:
राजनीति
मोदी ही ले सकते हैं ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ जैसा कठोर निर्णय
राजनीति
बीजेपी संत हिरदाराम नगर हुई संगोष्ठी, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री बोले, मोदी के साथ खड़ा देश
भोपाल। अधिकतर नेता डरे हुए रहते हैं, वे कठोर निर्णय नहीं ले पाते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं, जो घबराते नहीं हैं।
उनमें इतना साहस है कि वे देश के हित में कोई भी कठोर निर्णय ले सकते हैं। वे ट्रंप के टैरिफ के सामने नहीं झुके। नोटबंदी करके भ्रष्टाचार पर नकेल कसी। तीन तलाक विरोधी कानून बनाया। वक्फ बोर्ड की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कानून बनाया और हाल ही में जीएसटी की दरें कम करने का साहसिक निर्णय लिया है। उनमें इतना साहस है कि वो ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ जैसी व्यवस्था को लागू कर सकते हैं। देश के विकास के लिए देश के हर नागरिक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने यह बात शनिवार को हुजूर विधानसभा क्षेत्र के संत हिरदाराम नगर में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। संगोष्ठी को प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भी संबोधित किया। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मीसाबंदी कर्नल नारायण पारवानी एवं नेचुरोपैथी के चिकित्सक डॉ. अंकेश सिंह मंच पर उपस्थित रहे।
कम हो सकता है 20 हजार करोड़ का चुनावी बोझ:खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज ‘एक देश-एक चुनाव’ एक ऐसा विषय है जिस पर पूरे देश और पूरे समाज की चिंता है। उन्होंने कहा कि सन् 1962 ,1967 तक हमारे देश में एक साथ चुनाव होते थे। सन 1967 के बाद मध्यावधि चुनाव, फिर आपातकाल के कारण यह सिलसिला बिगड़ गया और फिर चुनाव अलग-अलग होने लगे। पिछले लोकसभा चुनावों का कुल शासकीय खर्चा एक लाख करोड़ से ज्यादा था। प्रत्याशियों का खर्चा, समाज के विभिन्न लोगों का खर्चा इसमें शामिल नहीं था। अगर विधानसभा के खर्चों को जोडकर हम इसमें पांच का भाग दें तो 20 हजार करोड़ का बोझ देश पर आता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को लेकर भ्रम फैला रही है। लेकिन आज का मतदाता जागरूक है। उनकी जागरूकता पर प्रश्न चिह्न नहीं उठाया जा सकता। सभी दलों को खर्चा और समय बचाना चाहिए। संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ का प्रदर्शन किया गया। सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। संगोष्ठी में विधायक रामेश्वर शर्मा ने स्वागत संबोधन दिया। संगोष्ठी में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के पक्ष में छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार रखे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26