Breaking News:
मध्यप्रदेश
अवैध वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का विशेष अभियान आज से
मध्यप्रदेश
दो सप्ताह तक अधिकारी जांचेंगे वाहन और दस्तावेजी कमियां
भोपाल। मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा सोमवार, 22 सितम्बर से दो सप्ताह का विशेष चैकिंग अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में वाहन चेकिंग होगी। इसमें मुख्य रूप से अग्निश्मन सिस्टम, फस्टटेड किट, रेट्रो रिफलेक्टिव नहीं लगे होने पर संबंधित वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यात्री बसों द्वारा ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लेकर स्थानीय स्तर पर (स्टेज कैरिज के रूप में) संचालन किए जाने की शिकायतों की भी जांच की जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर दोषी यात्री बसों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। अभियान के दौरान मध्यप्रदेश मोटरयान कर जमा न करने वाले वाहनों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई होगी।
इन कमियों पर भी होगी कार्रवाई
सडक़ सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के अन्य प्रावधानों जैसे ओव्हर लोडिंग, ओव्हर स्पीडिंग, निर्धारित पात्रता से अधिक यात्री ढोने जैसे मामलों में भी अभियान के दौरान सख्त कार्रवाई होगी। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने विशेष अभियान के दौरान स्कूल बसों की गहन चेकिंग किए जाने तथा नियम विरुद्ध संचालन पर वाहन चालकों के लायसेंस निलंबित किए जाने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान वाहन पोर्टल पर वाहन स्वामियों के मोबाइल नम्बर अपडेट करने तथा पोर्टल पर वाहनों के डुप्लीकेट डेटा हटाये की कार्यवाही भी की जाएगी।
आरटीओ के साथ मैदानी अमला करेगा चैकिंग
अभियान के के लिए जिलों में पदस्थ क्षेत्रीय एवं जिला परिवहन अधिकारियों को परिवहन निरीक्षक/परिवहन उप निरीक्षक तथा अन्य प्रवर्तन अमला उपलब्ध कराया गया है। यह अमला प्रतिदिन की गई कार्रवाई की जानकारी निर्धारित प्रारूप में परिवहन आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराएगा। प्रस्तावित अभियान के संबंध में परिवहन आयुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के समस्त आरटीओ और अमले के साथ बैठक लेकर सभी अधिकारियों को इस अभियान में की जाने वाली कार्यवाही के बारे में निर्देश दिए हैं। आयुक्त द्वारा परिवहन विभाग के अमले को निर्देशित किया गया है कि अभियान के दौरान यात्री को असुविधा न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाये।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26