Breaking News:
राजधानी
शारिरिक फिट रहें, नशे के सेवन से दूर रहें युवा
राजधानी
भोपाल में निकली नमो युवा रन, हरी झंडी दिखा मुख्यमंत्री ने की अपील
भोपाल। फिट इंडिया मूवमेंट और नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रविवार को भोपाल में अटल पथ से ‘नमो युवा रन’ (मैराथन दौड़) आयोजित हुई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से हुई इस मैराथन दौड़ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, मनुष्य को पहला सुख निरोगी काया से ही मिलता है। इसलिए हमेशा शारीरिक रूप से फिट रहने की कोशिश करें और किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से बचें। यह संकल्प लें कि हम खुद को फिट रखेंगे, नशे से दूर रहेंगे और अपने-अपने काम और कर्तव्यों में भी हमेशा अव्वल रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान नमो युवा रन का आयोजन हम सबको देश की सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा देता है।
‘नमो युवा रन’ प्रतीक का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में नमो युवा रन के प्रतीक (लोगो) का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथिय स्वयं भी खेल गणवेश (ट्रेक सूट) पहनकर मैराथन दौड़ में शामिल हुए। उन्होंने नमो युवा रन में शामिल हजारों प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट और नशामुक्त भारत अभियान के संबंध में एक वीडियो संदेश प्रसारित किया गया। वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने देश के सभी युवाओं से फिट रहने और नशा नहीं करने की भावुक अपील की।
नमो युवा रन मैराथन दौड़ कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, महापौर श्रीमती मालती राय, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
नशामुक्त भारत के लिए राष्ट्रीय योजना तैयार
मुख्यमंत्री ने बताया कि नशामुक्त भारत के लिए हमने राष्ट्रीय योजना तैयार की है। जो नशे के आदी (एडिक्ट्स) हो चुके हैं उन्हें शिक्षित कर उनके उपचार और पुनर्वास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों के सभी विभाग भारत को नशामुक्त बनाने की दिशा में मिलकर काम कर रहे हैं। वीडियो संदेश में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी देश के सभी युवाओं से शरीर की तंदरूस्ती के लिए रोजाना व्यायाम करने और नशे से बचने का विशेष आह्वान किया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26