Breaking News:
राजधानी
स्वदेशी अपनाकर देश को और समृद्ध बनाएं
राजधानी
‘जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान’ के तहत बाजार पहुंचकर मुख्यमंत्री ने ग्राहकों-व्यापारियों से किया संवाद
भोपाल। 22 सितम्बर से लागू हुईं जीएसटी की संशोधित दरों के चलते दैनिक उपयोग की कई वस्तुओं के दाम कम हो गए हैं। राजधानी में जीएसटी दरों में संशोधन से आम जनता को फायदे बताने ‘जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार का भोपाल के चौक बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने ग्राहकों, दुकानदारों और व्यापारियों से प्रत्यक्ष संवाद किया और उन्हें जीएसटी में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई छूट के फायदे गिनाए साथ ही स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर देश को समृद्ध बनाने की अपील भी की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारिक, सामाजिक संगठनों, ग्राहकों और आम नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को मिलने वाली छोटी से छोटी चीज भी मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया होना चाहिए। स्वदेशी के मूल भाव को अपनाते हुए हम देश को अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए आगे बढेंगे। जीएसटी की दरों में कटौती कर प्रधानमंत्री ने देश को बड़ी सौगात दी है। उद्यमियों, आम जनता के कल्याण के लिए जीएसटी की दरें घटाई गई हैं। भारत स्वदेशी के भाव को लेकर ही आजाद हुआ है। हम स्वदेशी अपनाकर ही देश को और समृद्ध बना सकते हैं। जीएसटी की दरों में कटौती करके प्रधानमंत्री ने देश की जनता, व्यवसायियों, उद्यमियों को जो उपहार दिया है, उसके लिए हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करना चाहिए।
चौक बाजार में पैदल चले मुख्यमंत्री
सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के भवानी चौक, चौक बाजार पहुंचकर कफ्यू वाली माता मंदिर में दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी के आसपास के बाजार में पैदल चलकर व्यापारियों, ग्राहकों और आमजनता से चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों को जीएसटी रिजोल्यूशन की कॉपी भी दी।
मुख्यमंत्री ने खरीदा खादी का कुर्ता-पायजामा
अभियान के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री ने लखेरापुरा स्थित एक दुकान से खादी का कुर्ता-पायजामा खरीदा। इसका भुगतान भी स्वयं डिजीटली किया एवं सभी से डिजीटल भुगतान की अपील की। डॉ. यादव ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, छोटे व्यापारियों और कारीगरों को प्रोत्साहन देने, भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी के भाव से बढक़र कुछ नहीं है। इसलिए स्वदेशी अपनाओ-देश को आगे बढ़ाओ। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय सहित अन्य जनप्रतिनधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जीएसटी कटौती से बढ़ा त्यौहार का उत्साह
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कपड़ों सहित अन्य वस्तुओं पर लगने वाले जीएसटी की दरों में जो कमी की है, उससे नवरात्रि पर्व का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। केन्द्र ने कपड़ों पर जीएसटी की दरें घटाकर महज 5 फीसदी कर दी है।
धर्मशाला में व्यापारियों से विशेष संवाद
जीएसटी दरों में सुधार के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला में व्यापारिक, वाणिज्यिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान लगभग 300 व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कटौती किए जाने से क्रेता-विक्रेता को होने वाले लाभों की जानकारी भी दी।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26