Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

लोकार्पण की तैयारी, भोपाल मेट्रो का काम अधूरा

राजधानी

अब तक तैयार नहीं हो सके एम्स और डीआरएम स्टेशन

भोपाल। भोपाल मेट्रो के पहले चरण की अगले महीने अक्टूबर में लोकार्पण की तैयारी है। जबकि प्रोजक्ट के कई भौतिक काम अभी भी अधूरे हैं। लोकर्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रण के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ .मोहन यादव भोपाल मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को अगले महीने तक हर हाल में काम पूरा कराने के निर्देश दे चुके हैं। हालांकि अधूरे कामों के बीच अक्टूबर में भोपाल मेट्रो के लोकार्पण पर संशय की स्थिति है। 

क्यों आ रही अड़चनें

भोपाल मेट्रो परियोजना का काम कई अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से किया जा रहा है। पहले चरण में सुभाष फाटक से एम्स तक मेट्रो चलाई जानी है। इस मार्ग की अधोसंरचना तैयार हो चुकी है। पूरे मार्ग में कुल 8 स्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनमें से छह का काम अंतिम चरण में है। जबकि दो स्टेशन डीआरएम ऑफिस और एम्स के काम अभी भी अधूरे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद यहां दिन-रात काम चल रहा है। सितम्बर महीने के पांच दिन शेष हैं। ऐसी स्थिति में अक्टूबर में ही काम पूरा होकर मेट्रो संचालन पर संशय की स्थिति है। क्योंकि काम पूरा होने के बाद पटरी, स्टेशन सहित अन्य संरचनाओं का निरीक्षण पहले मुख्य मेट्रो सुरक्षा आयुक्त द्वारा किया जाएगा। इसके बाद ही कार्पोरेशन के अधिकारी केन्द्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय को काम पूरा होने की सूचना देंगे। इसके बाद ही इसके लोकार्पण की तिथि तय हो सकेगी। 

तीन साल पहले पूरा होना था पहले चरण का काम 

भोपाल मेट्रो के पहले चरण का भूमिपूजन 26 सितम्बर 2019 को हुआ था। इस काम को अगले सवा तीन साल में अर्थात दिसम्बर 2022 तक पूरा होना था। लेकिन शुरूआती दो सालों में काम बहुत धीमा हुआ और यह काम तीन साल लंबित हो गया है। पहले चरण के लोकार्पण से पहले ही भोपाल में मेट्रो के दूसरे चरण का (रत्नागिरी से भदभदा) का काम शुरू हो चुका है। 

आज डिपो और ट्रेन का निरीक्षण करेंगे सीएमआरएस 

भोपाल मेट्रो के पहले चरण की शुरूआत से पहले मुख्य मेट्रो सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग गुरुवार, 25 सितम्बर को सुभाष फाटक के पास स्थित मेट्रो डिपो पर पहुंचेंगे। हालांकि सीएमआरएस का यह निरीक्षण सिर्फ डिपो और मेट्रो टे्रन का ही रहेगा। मेट्रो ट्रेक, स्टेशनों आदि के निरीक्षण के लिए काम पूरा होने के बाद वे अलग से आएंगे। 

‘भोपाल मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। स्टेशनों पर भी शेष बचा काम चल रहा है, जिसे प्रतिशत में नहीं बताया जा सकता। हालांकि हमारा प्रयास है कि अक्टूबर तक काम पूरा हो सके।’

हिमांशु ग्रोवर, 

जनसंपर्क अधिकारी, भोपाल मेट्रो