Breaking News:
मध्यप्रदेश
वाहन फिटनेस का ठेका लेने वाली कंपनी को निलंबन का नोटिस
मध्यप्रदेश
परिवहन आयुक्त को मिली थी फिटनेस में गड़बड़ी और घूसखेरी की शिकायत, जांच में मिली गड़बडिय़ां
भोपाल। मप्र में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस)से वाहनों की फिटनेस की जांच का ठेका लेने वाली जबलपुर की मेसर्स मनाली इंडस्ट्रीज को परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने निलंबन का नोटिस जारी किया है। प्रदेश के चारों प्रमुख शहरों में एटीएस कंपनियों द्वारा फिटनेस जांच में अनियमितता, कमियां और वाहन मालिकों से घूसखोरी की शिकायतों के बाद परिवहन आयुक्त ने उप परिवहन आयुक्तों को आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश दिए थे। जांच में जबलपुर एटीएस की कई अनियमितताएं उजागर हुई हैं।
उप परिवहन आयुक्त, जबलपुर के निरीक्षण में सामने आया कि मेसर्स मनाली इंडस्ट्रीज एटीएस द्वारा जिन वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) और रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगी थी। कंपनी ने उनका भी फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
कंपनी की फिटनेस संबंधी वीडियो रिकार्डिंग भी मात्र सात दिनों की उपलब्ध मिली, जिसे अधिकारी संदेहास्पद मान रहे हैं। इसके अलावा मौके पर उपस्थित एटीएस का प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिला। जांच में वहां उपस्थित वाहन चालकों ने भी फीस से अधिक राशि (रिश्वत) वसूल किए जाने की शिकायत की। जांच रिपोर्ट में आए तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त ने एटीएस मेसर्स मनाली इंडस्ट्रीज के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कंपनी को निलंबित किया जाएगा। शेष तीन अन्य जिलों ग्वालियर, भोपाल और इंदौर में भी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एटीएस केन्द्रों की जांच कर रहे हैं।
एटीएस संचालकों को दी थी समझाइश
परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने विगत 24 जुलाई को प्रदेश के सभी एटीएस संचालकों की बैठक लेकर उन्हें शासन के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए थे। नियमों के उल्लंघन अथवा अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26