Breaking News:
मध्यप्रदेश
आईआईटी खडग़पुर के साथ स्पीड मैनेजमेंट पॉलिसी बनाएगा मप्र परिवहन विभाग
मध्यप्रदेश
मप्र में दुर्घटनाएं और दुर्घटनाओं में मौतें रोकने का प्रयास
भोपाल। मध्यप्रदेश में भीषण सडक़ दुर्घटनाएं रोकने और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा कम करने के उद्देश्य से मप्र परिवहन विभाग ने आईआईटी खडग़पुर की टीम के साथ मिलकर गति प्रबंधन पर ‘स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया। इस कॉन्फ्रेंस में आईआईटी खडग़पुर की टीम ने सडक़ दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही सहमति बनी कि मप्र परिवहन विभाग आईआईटी खडक़पुर के साथ मिलकर स्पीट मैनेजमेंट पॉलिसी बनाएगए साथ ही मप्र शासन को इस संबंध में सुझावों से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव (एमओव्ही) भी भेजेगा।
कॉन्फ्रेंस में आईआईटी खडक़पुर के प्राध्यापक डॉ. भार्गव मैत्रा ने मप्र के लिए अलग-अलग स्थानों पर वहां की भौगोलिक स्थिति के अनुसार निर्धारित गति सीमा (डीएसएल) तय करने एवं सडक़ सुरक्षा हेतु उपलब्ध समाधानों को सुझाया। उन्होंने कहा कि मप्र शासन द्वारा चयनित विभिन्न स्थानों का सर्वे कर वहां नि:शुल्क परामर्श दिया जा सकता है। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने कहा कि आईआईटी खडग़पुर को गति उल्लंघन से संबंधित सस्ती तकनीकी को व्यापक स्तर विकसित किया जा सके एवं तेज गति में ओवर स्पीडिंग, खतरनाक ड्रायविंग के मामलों में लायसेंस निलंबित करने एवं उसके बाद भी उल्लंघन हुए उल्लंघनों में कार्यवाही की निगरानी किस प्रकार की जाए, इसके लिए इसके लिए आईआईटी को सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन निर्मित किए जाने के संबंध में सुझाव दिए गए। कॉन्फ्रेंस में असीम सान्याल, सीईओ एवं सचिव कंज्यूमर वॉइस एवं प्रदीप नंदी, डायरेक्टर जनरल, एनसीएचएसई भोपाल के प्रतिनिधि एवं डॉ. दिनेश सिंह, वरिष्ठ सलाहकार, सडक़ सुरक्षा नेटवर्क सहित मप्र पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारण, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम एवं मप्र ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकारण के अधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26