राजनीति

Image Alt Text

भाजपा मैहर और झाबुआ जिलों की कार्यकारिणी घोषित

राजनीति

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मैहर और झाबुआ के भाजपा जिलाध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। झाबुआ की जिला टीम में आठ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, छह मंत्री, कार्याय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्ष सहित कुल 21 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। टीम में कुल पांच महिला पदाधिकारी हैं। इसी प्रकार मैहर जिले की टीम में छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष और कार्यालय मंत्री की नियुक्ति हुई है। टीम में कुल चार महिला पदाधिकारियों को स्थान मिला है।