Breaking News:
राजनीति
सामाजिक और व्यापारिक संसस्थओं के सहयोग से बंटे 2100 हेलमेट
राजनीति
सडक़ सुरक्षा जागरुकता के लिए आयोजित हुई जागरुकता रैली, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
भोपाल। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मप्र में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को सडक़ सुरक्षा जागरूकता के लिए अटल पथ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलमेट का नि:शुल्क वितरण किया। मुख्यमंत्री ने दो पहिया वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
सेवा पखवाड़ा के तहत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोपहिया वाहन चालकों को अपने हाथ से हेलमेट पहनाए, इसके बाद सडक़ सुरक्षा जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन ने भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स, पेट्रोल डीलर एसोसिएशन आदि संस्थाओं की मदद से करीब 2100 हेलमेट बांटे। कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, भोपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली, संजीव जैन, सुनील जैन सहित अन्य व्यापारी एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने इन्हें हाथ से पहनाए हेलमेट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतीक स्वरूप पांच दो पहिया वाहन चालकों मनोज निगम, संदीप बिसेन, सुमित प्रधान, एनसीसी कैडेट सुश्री सान्या सिद्दीकी और अंजली सिंह को हेलमेट पहनाकर जीवन बचाने का संदेश दिया।
हेलमेट जीवन का सुरक्षा कवच: मुख्यमंत्री
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘हेलमेट न पहनने की छोटी सी लापरवाही का नुकसान पूरा परिवार भुगतता है। आंकड़े बताते हैं कि देश में अप्राकृतिक मौतों का सबसे बड़ा कारण सडक़ दुर्घटनाएं हैं। इसमें भी अधिकांश मौतें लापरवाही या तेज गति से वाहन चलाने, हेलमेट न पहनने या सीट बेल्ट नहीं लगाने से होती हैं। जिम्मेदार नागरिक होने के साथ परिवार के महत्व और दायित्व को समझते हुए अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए सभी वाहन चालकों का सचेत रहना जरूरी है। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य पहने, इस आशय का प्रण हमें लेना होगा। हेलमेट हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है, यह सडक़ हादसे में आपकी जान बचा सकता है।
मुफ्त हेलमेट लेने पहुंची भीड़, हुई छीना-झपटी
मुफ्त हेलमेट वितरण के लिए कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स, पेट्रोल पंप कर्मचारी, स्वयंसेवी और सामाजिक संस्थाओं को बुलाया गया था। लेकिन मुफ्त में बांटे जाने की सूचना पर शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। हेलमेट बंटना शुरू होते ही हेलमेट के लिए धक्का-मुक्की और छीना-छपटी हो गई। कई लोग वितरण स्थल पर खड़े कर्मचारियों से हेलमेट झपटकर भागे, तो कई हेलमेट के बॉक्स तक उठाकर ही भागते नजर आए। भीड़ के दबाव और छीना-झपटी के कारण हेलमेट रखे ट्रक वापस जाने लगे तो कई लोग अपने दोपहिया वाहनों से ट्रकों के पीछे दौड़ते नजर आए।
राहवीर योजना में 25 हजार प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सडक़ सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष पहल की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग, एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग दस्ते, चेकपोस्ट, सैंसर चेकपोस्ट के माध्यम से सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सडक़ हादसे के किसी घायल को अस्पताल पहुंचाने पर राज्य सरकार उस जिम्मेदार नागरिक को राहवीर योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दे रही है।
लेफ्ट टर्न फ्री होंगे शहर के 37 चौराहे
भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनायणचारी मिश्र ने कहा कि भोपाल में यातायात को सुचारू बनाने के लिए शहर के 37 चौराहों को लेफ्ट टर्न फ्री करने का काम चल रहा है। नगर निगम के सहयोग से नगर के चौराहों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में सडक़ दुर्घटनाओं में वर्ष 2024 में 1 लाख 80 लोगों की जान गई और 3 लाख लोग घायल हुए है। प्रदेशवासियों की सुरक्षा और उन्हें त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने ‘डायल 112’ वाहन सेवाएं शुरू की गई हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26