मध्यप्रदेश

Image Alt Text

मप्र संवर्ग के आईपीएस मनमीत नारंग बने आईबी में स्पेशल डायरेक्टर बने

मध्यप्रदेश

भोपाल। मप्र संवर्ग के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मनमीत नारंग को इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर बनाया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग ने श्री नारंग की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। केंद्रीय सुरक्षा से जुड़े विभागों में की गई पदस्थापना के लिए जारी 11 आईपीएस अधिकारियों की सूची में नारंग को इस पद पर अगले दो साल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 1994 बैच के अधिकारी नारंग पहले से आईबी में ही पदस्थ हैं। मप्र संवर्ग के ही आईएएस अधिकारी नीरज कुमार सिंह को केंद्रीय मंत्री के विशेष सहायक के रूप में सेवा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से रिलीव कर दिया है। 

वर्ष 2012 बैच के मप्र संवर्ग के आईएएस नीरज कुमार सिंह को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना विभाग के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। सिंह की पदस्थापना पांच साल के लिए की गई है। 

सूफिया बनी एफसीआई में जीएम बनीं

मप्र संवर्ग की वर्ष 2009 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती सूफिया फारूकी वली को भारतीय खाद्य निगम में प्रबंध निदेशक में क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक बनाया गया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन विभाग द्वारा जारी आदेश में मप्र के मुख्य सचिव को प्रेषित की गई जानकारी में कहा गया है कि केंद्र सरकार की केन्द्रीय स्टाफिंग योजना में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अंतर्गत प्रबंध निदेशक बनाया गया है। श्रीमती फारूकी मध्य प्रदेश रीजन में ही काम करेंगी। उनकी प्रतिनियुक्ति तीन साल के लिए होगी।