राजधानी
सरकार ने बदले 12 कलेक्टर, 24 अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, देखें सूची
राजधानी
- प्रदेश के इतिहास में एक साथ सात जिलों में महिला कलेक्टर
भोपाल।राज्य शासन सामान्य प्राासन विभाग ने मंगलवार, 30 सितम्बर को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी। सूची में 12 कलेक्टर के भी स्थानांतरण किए गए हैं। पहली बार है कि एक ही तबादला आदेश में 7 जिलों में महिला कलेक्टर बनाई गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी अधिकारी रहे 2013 बैच के नीरज वशिष्ठ को पांढुर्ना जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। निमाड़ी कलेक्टर लोकेश जांगिड़ को मुरैना जिले का कलेक्टर बनाया गया है। नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले को सिवनी कलेक्टर बनाया है।
राज्य शासन ने साल के शुरूआत में डिंडौरी कलेक्टर बनाकर भेजी गई 2011 बैच की आईएएस नेहा मारव्या को वापस मंत्रालय बुला लिया है। भोपाल निगमायुक्त हरेन्द्र नारायण को छिंदवाड़ा का नया कलेक्टर बनाकर भेजा है। पदस्थापना को लेकर विवादों में रहे सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखल शुक्ला की मंत्रालय में वापसी हो गई है। तबादला आदेश में पन्ना, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, भिंड, रतलाम, नरसिंहपुर, मुरैना, निवाड़ी, सिगरौली, अलीराजपुर, पांढुर्ना, सिवनी जिले के कलेक्टर हटाए गए हैं।
अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
सुरेश कुमार कलेक्टर पन्ना आयुक्त चंबल संभाग
शीलेन्द्र सिंह कलेक्टर छिंदवाड़ा अपर सचिव नगरीय विकास विभाग
श्रीमती नेहा मारव्या कलेक्टर डिंडौरी संचालक विमुक्त घुमंतु विभाग
संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर भिंड अपर सचिव लोनिवि
श्रीमती ऊषा परमार अपर आयुक्त भोपाल कलेक्टर पन्ना
शिवराज वर्मा अपर सचिव नगरीय प्रशासन अपर आयुक्त भोपाल संभाग
राजेश बाथम कलेक्टर रतलाम अपर सचिव वन विभाग
श्रीमती रजनी सिंह श्रम आयुक्त इंदौर कलेक्टर नरसिंहपुर
नीरज वशिष्ठ संचालक विमुक्त घुमंतु विभाग कलेक्टर पांढुर्ना
श्रीमती शीतला पटले कलेक्टर नरसिंहपुर कलेक्टर सिवनी
अंकित अस्थाना कलेक्टर मुरैना उपसचिव उद्योग
लोकेश जांगिड़ कलेक्टर निवाड़ी कलेक्टर मुरैना
चंद्रशेखर शुक्ला कलेक्टर सिंगरौली उप सचिव राजस्व विभाग
अभय बेडेकर कलेक्टर आलीराजपुर अपर प्रबंध संचालक पर्यटन
अजय देव शर्मा कलेक्टर पांढर्ऩा उप सचिव राजस्व विभाग
श्रीमती नीतू माथुर अपर आयुक्त रीवा कलेक्टर आलीराजपुर
श्रीमती अंजू भदौरिया जिपं सीईओ रायसेन कलेक्टर डिंडौरी
श्रीमती जमुना भिड़े सचिव राजभवन कलेक्टर निवाड्ी
श्रीमती संस्कृति जैन कलेक्टर सिवनी आयुक्त नगर निगम भोपाल
श्रीमती विदिशा मुखर्जी अपर प्रबंध संचालक पर्यटन उपसचिव लोस्वां यांत्रिकी विभाग
किरोड़ी लाल मीना अपर आयुक्त ननि भोपाल कलेक्टर भिंड
गौरव बैनल अपर कलेक्टर इंदौर कलेक्टर सिंगरौली
हरेन्द्र नारायण आयुक्त ननि भोपाल कलेक्टर छिंदवाड़ा
सुश्री मिशा सिंह अपर कलेक्टर जबलपुर कलेक्टर रतलाम
देखें सूची -
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26