Breaking News:
राजधानी
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ्य नारी-सशक्त परिवार कार्यक्रम
राजधानी
भोपाल। कार्पोरेट इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी भोपाल और खाद्य सुरक्षा प्रशासन, भोपाल ने मंगलवार, 30 सितम्बर को ‘स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती साधना सक्सेना ने ‘स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार’ अभियान के चलते, भारत सरकार की ओर से, ‘खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) नई दिल्ली, के द्वारा चलाये जा रहे ‘ईट राईट’ अभियान की जानकारी दी । इसमें खाद्य पदार्थों में मिलावट पहचान के आसान तरीके लेवलिंग हर लेवल कुछ कहता है तथा नारी सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला एवं खाद्य पदार्थों को बनाए जाने एवं परोसे जाने के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता प्रक्रिया (हाइजीन) पर विशेष जोर दिया गया। आगे महिलाओं में होने वाली पोषक तत्वों की कमी एवं बच्चों में होने वाले कुपोषण से निपटने के लिए खाद्य पदार्थों के फोर्टिफिकेशन के महत्व को बताया जाकर फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थों यथा नमक, दूध, आटा, तेल, और चावल को उपयोग किए जाने का अनुरोध किया गया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा, देश में बढ़ते मोटापे से लडऩे के लिए शुरू किए गए राष्ट्रीय अभियान ‘फिट इंडिया और पोषण अभियान’ की भी जानकारी दी गयी। इस दौरान श्रीमती साधना सक्सेना ने मिलावटी खाद्य पदार्थों को पहचानने के तरीके भी बताए।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26