Breaking News:
देश
PM Modi : कारगिल विजय दिवस पर बोले पीएम मोदी- पाकिस्तान ने हर बार मुंह की खाई, आतंक के नापाक मंसूबे नहीं होंगे कामयाब
देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्रास स्थित वॉर मेमोरियल पहुंचकर कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने शिंकुल ला टनल का किया शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में शहीदों के बलिदान को याद किया। साथ ही पाकिस्तान पर आतंकवाद के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हो रहे विकास कार्य भी गिनाए।
आतंकवाद के मुद्दे पर
पाकिस्तान को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, भारत उस समय शांति के लिए प्रयास कर रहा था। बदले में पाकिस्तान ने फिर एक बार अपना अविश्वासी चेहरा दिखाया। लेकिन सत्य के सामने सत्य और आतंक की हार हुई। पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए उसे मुंह की खानी पड़ी। लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा। मैं आतंकवाद के सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।
आतंकवाद को हमारे जांबाज पूरी ताकत से कुचलेंगे। दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। लद्दाख हो या फिर जम्मू-कश्मीर, विकास के सामने आ रही हर चुनौती को भारत परास्त करके ही रहेगा।
धारा 370 पर
पीएम ने कहा, कुछ ही दिन बाद 5 अगस्त को आर्टिकल 370 का अंत हुए 5 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर आज नए भविष्य की बात कर रहा है, बड़े सपनों की बात कर रहा है। जम्मू-कश्मीर की पहचान जी-20 जैसी ग्लोबल समिट की अहम बैठक करने के लिए हो रही है।
लद्दाख में विकास के मुद्दे पर
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज लद्दाख में भी विकास की नई धारा बनी है। शिंकुल ला टनल के निर्माण का काम आज शुरू हुआ है। इसके जरिए लद्दाख पूरे साल, हर मौसम में देश से कनेक्ट रहेगा। ये टनल लद्दाख के विकास और बेहतर भविष्य के लिए नई संभावनाओं का नया रास्ता खोलेगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26