Breaking News:
देश
हिमाचल में बादल फटा; गुजरात में बारिश से 8 मौतें :महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात, पुणे में स्कूल बंद; मुंबई में ट्रेनें लेट, फ्लाइट्स कैंसिल
देश
गुजरात में पिछले 3-4 दिनों से तेज बारिश का दौर चल रहा है। इससे वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सिर्फ वडोदरा में ही 24 घंटे में 13.5 इंच बारिश हुई है। राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 8 लोगों की मौत हुई है।
इन जिलों के निचले इलाकों से 826 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना पड़ा है। कई जगहों पर स्कूलों-कॉलेजों की भी छुट्टी कर दी गई है। NDRF और SDRF की टीमें भी तैनात की गई हैं। ट्रेन सर्विसेस भी बाधित हुई हैं।
इसके अलावा महाराष्ट्र के भी कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। NDRF को अलर्ट पर रखा गया है। पुणे, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। सिर्फ पुणे में ही बारिश संबंधित घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई है।
मुंबई में जलभराव के कारण लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं। मुंबई आने और मुंबई से जाने वाली एयर इंडिया की कुछ फ्लाइ्टस भी कैंसिल हुई है।
एयरलाइंस ने कहा विजिबिलिटी घटने के कारण सेवाएं प्रभावित हुईं। यात्रियों को रिफंड किया जाएगा। मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई में देर रात से सुबह तक 100mm से ज्यादा बारिश हुई है।
आगे कैसा रहेगा मौसम...
- 26 जुलाई को ओडिशा, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात में बहुत भारी बारिश (12 सेमी से ज्यादा) हो सकती है।
- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश (7 सेमी तक) की चेतावनी है।
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, तमिलनाडु में बिजली गिरने की आशंका है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26