Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा • रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

पुष्पांजलि अर्पित कर आज संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे कार्यकर्ता

मध्यप्रदेश


डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर सफाई कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाए दीप 

भोपाल। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल की पूर्व संध्या पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमाओं की साफ-सफाई की एवं शाम के समय प्रतिमा स्थलों पर दीप प्रज्जवलित किए। 

14 अप्रैल को राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान वितरित करेंगे। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। 

इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केन्द्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में परिसर की सफाई, पेयजल व अन्य सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव करेंगे। 15 से 25 अप्रैल के बीच समाज के विभिन्न वर्गों के समाज प्रमुखों के साथ जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित कर कांग्रेस द्वारा किए गए बाबा साहब के अपमान व भाजपा द्वारा उन्हें दिए जा रहे सम्मान और जिस तरह से कांग्रेस ने संविधान से खिलवाड़ किया तथा भाजपा ने संविधान के प्रति जो सम्मान प्रदर्शित किया है, उस पर चर्चा की जाएगी।

कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने की सफाई 

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर बोर्ड ऑफिस चौराहे स्थित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ साफ-सफाई की एवं दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।