Breaking News:
राजधानी
अवैध रूप से संचालित क्लिीनिक सील
राजधानी
भोपाल। राजधानी में बिना पंजीयन और लायसेंस के अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और क्लीनिक्स पर स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को जहांगीराबाद क्षेत्र में संचालित अलशिफा क्लिनिक को बिना पंजीयन पाए जाने पर बंद करवा दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की टीम ने जब दोपहर 2 बजे क्लिनिक का निरीक्षण किया तो वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। क्लिनिक में केवल अकरम खान नामक युवक मिला। उसने टीम को बताया कि क्लिनिक के बोर्ड पर दर्ज नाम डॉ. आर डब्ल्यू बक्शी (एमडी, मेडिसिन) नियमित रूप से क्लिनिक में नहीं आते हैं। जांच दल को क्लिनिक में एलोपैथिक दवाइयां, ड्रिप सेट, सिरिंज और इंजेक्शन वायल भी मिले। क्लिनिक का न तो कोई पंजीयन था और न ही लाइसेंस। इस पर टीम ने क्लिनिक बंद रखने की चेतावनी दी और पुलिस विभाग, ड्रग कंट्रोलर और प्रशासन को भी सूचना दी।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26