Breaking News:
राजधानी
गांधी जयंती पर आज भोपाल की 222 पंचायतों में होंगी सभाएं
राजधानी
सरकार की योजनाओं पर होगी चर्चा, दशहरा मिलन समारोह भी होंगे
भोपाल। गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार , 2 अक्टूबर को भोपाल जिले की 222 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं होंगी। केन्द्र एवं राज्य सरकार की पीएम आवास, भावांतर भुगतान, आयुष्मान भारत जैसी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। इसके अलावा दशहरा मिलन समारोह भी होंगे। वहीं अगले दिन 3 अक्टूबर को हर गांव में सभाओं का आयोजन होगा।
राज्य सरकार की ओर से पंचायतों एवं ग्रामों में जनसभाओं के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के अधिकारियों को जानकारी दी गई। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इसके बाद बुधवार को कलेक्टर ने जिले के संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। नोडल अधिकारी संदीप श्रीवास्तव के अनुसार कि ग्राम सभाओं में संबंधित अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
जन कल्याण की इन योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
सभाओं में ओएसआर सृजन बढ़ाने पर चर्चा होगी। अटल ई-सेवा केंद्र और ई-कोर्ट की स्थापना, सिकल सेल एनीमिया पर चर्चा और श्मशान स्थलों को लेकर जारी होंगे। इसके अलावा महिला सभा को मजबूत बनाने, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने सहित पीएम आवास की भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा महिला श्रमिकों की भागीदारी बढ़ाने, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अमृत सरोवर 2.0 पर चर्चा होगी। लखपति दीदी इनिशिएटिव अंतर्गत वर्ष 2024-25 में लखपति श्रेणी में आई एवं सीएलएफ से सत्यापित लखपति दीदी की सूची का वाचन किया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से नशामुक्त भारत अभियान, पेंशन भोगी हितग्राही, दिव्यांगजनों के अधिकारों के बारे में भी बताया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से दी जा रही 12 प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा होगी। पैथोलॉजिकल जांचें, औषधियां, जन आरोग्य समिति, स्वास्थ्य स्वच्छता समिति आदि के बारे में भी बताया जाएगा।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26