Breaking News:
मध्यप्रदेश
सरकार के आधे उपक्रम, निगम-कंपनियां घाटे में
मध्यप्रदेश
कैग रिपोर्ट ने सामने आया लाभ और घाटे का आंकड़ा
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के 56 में से 24 सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, निगम-कंपनियां घाटे में चल रही हैं। नियंत्रक महालेखा परीक्षक (कैग) की 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष की लेखा परीक्षा में यह आंकड़े सामने आए हैं। 25 उपक्रमों, निगम-कंपनियों को फायदे में बताया गया है। जबकि तीन कंपनियों की स्थिति निरंक और तीन के लेखे कैग को उपलब्ध नहीं कराए गए।
कैग महालेखा परीक्षा (ऑडिट) में जबलपुर को छोड़ ग्वालियर, इंदौर, सागर, सतना स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन घाटे में दर्शाए गए हैं, जबकि उज्जैन और भोपाल की जानकारी निरंक है। इसी प्रकार ग्वालियर और भोपाल में स्थित दोनों प्लास्टिक पार्क घाटे में चल रहे हैं। मध्य और पूर्व दोनों विद्युत वितरण कंपनी घाटे में हैं। वहीं चार कोल कंपनियां भी घाटे में हैं। मप्र में उद्योग संबंधी मप्र एकेव्हीएन और विक्रम उद्योगपुरी भी घाटे में हैं। तीन कंपनियों के लेखे कैग को उपलब्ध नहीं कराए गए, जबकि तीन की जानकारी निरंक दशाई गई है।
घाटे में चल रहीं कंपनी/निगम/मंडल
- मप्र एएमआरएल (मरकी बरका)कोल कंपनी लिमिटेड, मप्र एएमआरएल (सेमरिया) कोल कंपनी लिमिटेड, मप्र एएमआरएल (बिचारपुर)कोल कंपनी लिमिटेड, मप्र एएमआरएल (मोरगा) कोल कंपनी लिमिटेड, प्लास्टिक सिटी डेवलेपमेंट कार्पोरेशन ग्वालियर मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, डीएमआईसी पीथमपुर जल प्रबंधन लिमिटेड, प्लास्टिक पार्क डेवलपमेंट कार्पोरेशन, भोपाल, डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड, मप्र औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड, मप्र वेंचर फाइनेंस लिमिटेड, प्रोविडेंट इन्वेस्टमेंट कंपनी, मप्र वेंचर फाइनेंस ट्रस्टी, मप्र भवन विकास निगम, मप्र होटल कार्पोरेशन, मप्र जल निगम, मप्र वित्त निगम, ग्वालियर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन, सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, सतना स्मार्ट सिटी लिमिटेड, इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन, मप्र अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और इंदौर आइडिया फैक्ट्री फाउंडेशन।
निरंक/नहीं हो सकी लेखा परीक्षा
बुरहानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस- 2014-15 से लेखे प्राप्त नहीं, सागर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस-2021-22 से लेखे प्राप्त नहीं, रतलाम बस सर्विस- कोई लेखे प्राप्त नहीं हुए, उज्जैन स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन- निरंक, भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि.- नरंक, बी-नेस्ट फाउंडेशन- निरंक
सरकार को लाभ दे रहीं कंपनी/निगम/मंडल
- पिछड़ा वर्ग-अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम
- जबलपुर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन
- जबलपुर इलेक्ट्रोनिक्स मैनुफेक्चुरिंग पार्क
- भोपाल इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफ्रेक्चुरिंग पार्क
-हस्तशिल्प एवं हरकरघा विकास निगम
-बाणसागर थर्मल पावर कंपनी लिमिटेड
-नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट्स कंपनी लिमिटेड
- पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कार्पोरेशन लि.
-शाहपुरा थर्मल पावर कंपनी लिमिटेड
- आदिवासी वित्त एवं विकास निगम
- मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन
-मप्र कृषि उद्योग विकास निगम
-पर्यटन विकास विकास निगम
- राज्य उद्योग विकास निगम
-इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम
-मप्र नागरिक आपूर्ति निगम
-मप्र वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन
-मप्र पॉवर मैनेजमेंट कंपनी
-मप्र सडक़ विकास निगम
- मप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन
-मप्र ऊर्जा विकास निगम
-मप्र राज्य खनन निगम
- वन विकास निगम
-लघु उद्योग निगम
-मप्र पर्यटन बोर्ड
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26