राजधानी

Image Alt Text

निगम अमले ने हटाए फुटपाथों के अतिक्रमण

राजधानी

- ठेले, फ्लैक्स बोर्ड, सिलेंडर, कुर्सी, स्टूल जप्त

भोपाल। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने सोमवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाया।  सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से पहुंची शिकायतों के निवारण के चलते निगम दस्ते ने अवैध चबूतरे, छप्पर, दुकानें, भवन निर्माण सामग्री, ठेले, पान पार्लर, फ्लैक्स बोर्ड, सब्जी व पूजा सामग्री की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान तथा आवागमन में बाधक वाहन आदि को हटाया और ठेले, फ्लैक्स बोर्ड, सिलेंडर, कुर्सी, स्टूल सहित अन्य प्रकार का सामान जब्त किया। निगम अमले ने भोपाल स्मार्ट सिटी डेव्लपमेंट कार्पोरेशन की कार्यवाही में सहयोग करते हुए जवाहर चौक स्थित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के प्लाट पर किए जा रहे 2 अवैध निर्माणों को भी तोड़ा। निगम दलों ने सोमवार को कोलार सनखेड़ी, कान्हाकुंज, जेके हास्पिटल, निर्मलादेवी गेट, ललिता नगर, डीमार्ट, चूना भट्टी, सर्वधर्म पुलिया, माता मंदिर, बिट्टन मार्केट, डिपो चौराहा, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, न्यू मार्केट नो व्हीकल जोन, रंगमहल, न्यू मार्केट आदि क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान भवन निर्माण सामग्री, ठेले, पान पार्लर, फ्लैक्स बोर्ड, सब्जी व पूजा सामग्री की दुकानें, दुकानों के बाहर रखा सामान तथा आवागमन में बाधक वाहन आदि को हटाया और 4 ठेले, 4 फ्लैक्स बोर्ड, एक सिलेंडर, 4 कुर्सी, 5 स्टूल सहित अन्य सामान जब्त किया।