Breaking News:
मध्यप्रदेश
स्मार्ट मीटर कंपनी का है पाकिस्तानी कनेक्शन
मध्यप्रदेश
-नेता प्रतिपक्ष ने लगाए हर घर की जासूसी के आरोप
भोपाल। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्मार्ट मीटर को स्पाई मीटर बताते हुए कंपनी के पाकिस्तान से संबंध होन के आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा कि स्मार्ट मीटर के जरिए हर घर की जासूसी की तैयारी हो रही है। उन्होंने प्रशासकीय निर्णयों, ठेकों, कंपनियों के विदेशी संपर्क एवं तकनीकी जोखिमों को सामने रखते हुए सरकार व डिस्कॉम से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग प्रस्तुत की गई।
सिंघार ने कहा कि यह मामला केवल मीटर इंस्टॉलेशन या बिल वृद्धि का नहीं, बल्कि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर निजता, आर्थिक और सामरिक सुरक्षा से जुड़ा है। हम, विपक्ष, राज्य व केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सभी ठेकों, डेटा सुरक्षा, विदेशी लिंक की गहन जांच हो एवं जनता के हितों व संवैधानिक अधिकारों पर किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर का काम कर रहीं कंपनियों के विदेशों से संबंध हैं। पाकिस्तान से भ्ीा ताल्लुकात है। इस मामले में सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26