राजधानी

Image Alt Text

स्कूल संचालक से वसूला 10 हजार का अर्थदण्ड

राजधानी

भोपाल। सार्वजनिक स्थान पर कांच फैंककर जा रहे एक स्कूल वाहन को पकडक़र भोपाल नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने स्कूल संचालक से 10 हजार रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया। 

निगम अमला गंदगी फैलाने वालों की लगातार निगरानी कर रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर कचरा, गंदगी आदि फैलाकर सफाई व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों पर स्पॉट फाइन और अर्थदण्ड की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम के स्वास्थ्य विभाग के जोन क्र. 8 के अमले ने निरीक्षण के दौरान कलियासोत क्षेत्र में कांच एवं कचरा फेकते हुए वाहन को पकड़ा और कोपल स्कूल से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। निरीक्षण के दौरानकलियासोत क्षेत्र के खुले स्थान पर वाहन क्र. एम.पी.04 एन बी 0045 को कांच एवं अन्य प्रकार का कचरा फेकते हुए पकड़ा। निगम अमले ने संबंधित संस्था कोपल स्कूल पर जुर्माने की कार्यवाही करते हुए 10 हजार रुपये की राशि जुर्माना/स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की।