राजधानी

Image Alt Text

जल्द निपटाएं ‘हेल्पलाइन’ की शिकायतें: महापौर

राजधानी

भोपाल। महापौर श्रीमती मालती राय ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में पहुंचकर ‘महापौर हेल्प लाईन’ की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान हेल्प लाईन पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निराकरण की स्थिति सहित लंबित शिकायतों पर की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर सभी शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कई शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर बात कर फीडबैक लिया। इस दौरान महापौर श्रीमती राय को अवगत कराया गया कि माह अक्टूबर में वर्तमान तक कुल 1538 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से 762 का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर दिया गया है और शेष के निराकरण हेतु कार्यवाही त्वरित गति से की जा रही है।