राजधानी

Image Alt Text

मप्र हाउसिंग बोर्ड की मुख्य लेखाधिकारी को हटाया

राजधानी

बोर्ड को डेढ़ करोड़ का नुकसान पहुंचाने की लोकायुक्त में पहुंची शिकायत 

भोपाल। मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की मुख्य लेखाधिकारी अल्पना ओझा को गुरूवार को वित्त विभाग ने पद से हटा दिया। उनके विरुद्ध लोकायुक्त में शिकायत हुई है कि उन्होंने अनियमितता कर बोर्ड को करीब डेढ़ करोड़  रुपये का नुकसान पहुंचाया है। 

वित्त विभाग द्वारा गुरूवार को जारी किए गए स्थानांतरण आदेश में उन्हें हाउसिंग बोर्ड से हटाकर संयुक्त संचालक कार्यालय, कोष एवं लेखा में पदस्थ किया गया है। उन पर निर्माण कार्यों के बिल लटकाने और कमीशन मांगने के लगातार आरोप भी लग रहे हैं। 


लोकायुक्त आयुक्त और सचिव से मांगा जवाब

दिसम्बर 2024 में एंटी करप्शन आर्गेनाईजेशन के शिवशंकर दास द्वारा लोकायुक्त में की गई शिकायत के बाद लोकायुक्त ने गृह निर्माण मंडल के आयुक्त और सचिव को पत्र लिखकर जवाब मांगा था। श्रीमती ओझा की एक और जांच अभी लंबित है। बोर्ड के कार्यपालन यंत्री अनुज प्रताप सिंह ने भी दिसम्बर में कुछ निर्माण कार्यों के भुगतान नहीं होने पर शिकायत की थी। इनमें रीवा जिले के रहट में 30 बिस्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं देवगांव, नोढिया, शिवराजपुर, बिछरहटा, खटखरी में आवास गृहों एवं आयुष आयुर्वेदिक औषधालय के निर्माण संबंधित भुगतान शामिल थे।