Breaking News:
राजधानी
प्रतिस्पर्धात्मक दौर में उत्कृष्ट कार्य करें शाखा प्रबंधक
राजधानी
समन्वय भवन में हुई अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधकों की बैठक
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय सहकारी वर्ष, 2025 के दौरान अपेक्स बैंक के प्रदेश के शाखा प्रबंधकों की बैठक बुधवार को अपेक्स बैंक समन्वय भवन स्थित सभागार में हुई। बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने शाखाओं द्वारा की गई अमानत संग्रहण, ऋण वितरण, वसूली एवं बीमा योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्रतिस्पर्धा के दौर में अपने आप को बेहतर साबित करने की दिशा में सभी अधिकारी पूरी ईमानदारी एवं लगन से अपने उत्तरदायित्वों का निवर्हन करें। उन्होंने 22 अक्टूबर तक चलने वाले बचत माह के दौरान व्यक्तिगत हितग्राहियों को विभिन्न प्रयोजनों जैसे आवास एवं अचल सम्पत्ति के होने पर ऋण 8 प्रतिशत, वाहन ऋण 8.50 प्रतिशत एवं आवास ऋण 9 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराने के प्रयास करें। श्री गुप्ता ने बैंक की शाखाओं के माध्यम से माईक्रो एटीएम एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना की अधिक से अधिक जानकारी अपने ग्राहकों एवं आमजन तक पहुंचाकर लोगों को अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिये प्रेरित करने तथा एन.पी.ए. प्रकरणों के निराकरण करने और केन्द्र सरकार की ’’स्वच्छता पखवाड़ा’’ योजना का सतत् आयोजन करने के निर्देश भी दिए।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26