मध्यप्रदेश
RTI अजीत बाथम का निधन
मध्यप्रदेश
ग्वालियर। लंबे समय से उपचारत परिवहन निरीक्षक अजीत बाथम का गुरुवार देर रात्रि निधन हो गया। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मुंबई में असफल ऑपरेशन वे ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे थे। हालांकि उनकी हालात को देखते हुए डॉक्टर पहले ही जवाब दे चुके थे और परिजनों को उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। रात्रि में परिजन उन्हें घर लेकर पहुंचे। जहां उनका निधन हो गया। उनका अंतिम सस्कार शुक्रवार दोपहर 1 बजे चार शहर का नाका हजीरा मुक्तिधाम पर होगा।
सहज- सरल और मिलनसार स्वभाव वाले श्री बाथम करीब दो साल से मुंह और गले के कैंसर से जूझ रहे थे। गाल में हुए छाले का ऑपरेशन असफल होने के बाद उनकी हालात लगातार बिगड़ती चली गई थी। जिस समय उन्हें कैंसर का पता चला था वे मुरैना चेक पॉइंट पर पदस्थ थे। उनकी गंभीर हालत और व्यवस्था को देखते हुए उन्हें चेक प्वाइंट से हटाया गया था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26