मध्यप्रदेश

Image Alt Text

विभाग की छवि धूमिल न करें, पारदर्शी तरीके से करें वाहन चेकिंग

मध्यप्रदेश

 परिवहन आयुक्त ने मैदानी अमले के लिए जारी किए निर्देश 

भोपाल । मध्यप्रदेश के परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने प्रवर्तन अमले द्वारा वाहन चेकिंग करने से पूर्व आवश्यक कार्यवाही के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि विभागीय अमले द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन स्वामियों और चालकों से शिकायतें मिली हैं, कभी-कभी यह मीडिया में भी प्रकाशित-प्रचारित होता है, जिससे विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए पारदर्शी तरीके से बिना किसी प्रताडऩा के वाहन चेकिंग किस प्रकार की जाए, इसके लिए पारित आवश्यक निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जाए। 


इन नियमों के साथ कार्रवाई के निर्देश 

- चेकपॉइंट या दस्ता तभी कार्यवाही कर सकेगा, जब कम से कम सहायक उप निरीक्षक स्तर का अधिकारी मौजूद हो। 

- चेकिंग में कोई भी प्रायवेट व्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल नहीं हो। चालानी कार्यवाही केवल पीओएस मशीन से ही की जाए। 

- चेकिंग के लिए यूनिट द्वारा एक बार में एक ही वाहन को रोका जाए। चेकिंग या कार्यवाही पूरी होने पर ही दूसरा वाहन रोका जाए। किसी भी वाहन को अकारण 15 मिनट से ज्यादा न रोका जाए। 

- रात के समय चेकिंग आवश्यक हो तो ऐसे स्थान पर की जाए, जहां रोशनी के अभाव में कोई दुर्घटना न हो। अंधेरे में चेकिंग के दौरान स्टाफ के पास पर्याप्त मात्रा में एलईडी बैटन एवं रिफलेक्टिव जैकेट उपलब्ध हों। 

- बॉडी वोर्न कैमरे उपलब्ध होते ही सम्पूर्ण चेकिंग अवधि के दौरान कम से कम दो कैमरे चालू हालत में रखें और कम से कम एक केमरा लाइव मोड में रहे। दो कैमरों के अलावा अन्य कैमरे साइलेंट मोड में रहेंगे। प्रायवेट व्यक्ति के संपर्क में आने पर उसे कैमरों की जानकारी दी जाएगी। 

- बॉडी वोर्म कैमरे पर्याप्त चार्ज हों एवं प्रतिदिन उनमें पर्याप्त स्टोरेज भी रहे। 

- चैकिंग के दौरान वाद-विवाद की स्थिति में घटना को बॉडीवॉर्म कैमरे में रिकार्ड किया जाए। 

   

महिला टीएसआई और दो आरक्षक परिवहन मुख्यालय अटैच 

परिवहन आयुक्त के पास पहुंची गंभीर शिकायत के बाद चेकपोस्ट प्रभारी सागर-1 (झांसी-सागर मार्ग) परिवहन उप निरीक्षक श्रीमती मीनाक्षी गोखले एवं उनके अधीनस्थ दो महिला परिवहन आरक्षकों श्रीमती रितु शुक्ला और श्रीमती संध्या अहिरवार को परिवहन आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से चेकपोस्ट से हटाकर गुरूवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय में अटैच किया है।